19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोती हुई भांजी का मुंह दबा कर बलात्कार

शहर में मासूम बालिकाओं के साथ यौन दुराचार कर रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने का सिलसिला जारी है। सरथाणा क्षेत्र में चौदह साल की एक किशोरी के साथ उसके सगे मामा द्वारा बलात्कार का मामला सामने आया है। इससे पहले डिंडोली में पांच साल की बच्ची से उसके मुंहबोले मामा और लिम्बायत में सत्रह वर्षीय किशोरी से दूर के रिश्ते के मामा द्वारा बलात्कार के मामले सामने आ

2 min read
Google source verification
Rape of sleeping niece

Rape of sleeping niece

सूरत।शहर में मासूम बालिकाओं के साथ यौन दुराचार कर रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने का सिलसिला जारी है। सरथाणा क्षेत्र में चौदह साल की एक किशोरी के साथ उसके सगे मामा द्वारा बलात्कार का मामला सामने आया है। इससे पहले डिंडोली में पांच साल की बच्ची से उसके मुंहबोले मामा और लिम्बायत में सत्रह वर्षीय किशोरी से दूर के रिश्ते के मामा द्वारा बलात्कार के मामले सामने आ
चुके हैं।

सरथाणा पुलिस के मुताबिक लसकाणा गांव निवासी सुनील बोरसे (26) ने रविवार रात अपनी चौदह साल की भांजी के साथ रविवार रात बलात्कार किया। पूरा परिवार मकान की छत पर सो रहा था। मध्यरात्रि बाद करीब एक बजे सुनील किशोरी के बिस्तर में घुस गया। उसने किशोरी के मना करने के बावजूद उसके साथ जबरदस्ती की। किशोरी डर की वजह से उस वक्त कुछ नहीं बोल पाई। सुबह भी उसने किसी को कुछ नहीं बताया। शाम को जब उसकी मां काम से लौटी तो उसने सुनील की करतूत के बारे में बताया। मां ने उसके पिता को बताया। सोमवार देर रात वह सरथाणा थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी की प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज कर सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

बहन के साथ रहता था सुनील

पुलिस ने बताया कि 2६ वर्षीय सुनील मध्यप्रदेश का मूल निवासी है। वह बहन की शादी के बाद बचपन में ही बहन-बहनोई के साथ रहने सूरत आ गया था। तब से वह बहन के साथ रह रहा था। टैक्सटाइल कंपनी में काम करने वाला सुनील अविवाहित है। उसे उसकी बहन और बहनोई ने अपने बेटे की तरह रखा था। उन्होंने उसकी पढ़ाई-लिखाई का खर्च वहन किया और उसे काम पर भी लगाया।

नहीं हुई फौजी की गिरफ्तारी

लिम्बायत में नाबालिग भांजी के साथ बलात्कार के आरोपित सेना के जवान सुरेश मामीडालाऊ (27) की छह दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक एम.पी. सोलंकी का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए आरोपित के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आलाधिकारियों से तेलंगाना जाने की अनुमति मांगी गई है। जल्द ही पुलिस टीम तेलंगाना भेजी जाएगी। गौरतलब है कि लिम्बायत में रहने वाली पीडि़ता ने अपनी मां के मौसेरे भाई और हैदराबाद आर्मी हेड क्वाटर में तैनात सुरेश पर बलात्कार का आरोप लगाया था। अगस्त २०१७ में सूरत आए सुरेश ने पीडि़ता के साथ छेड़छाड़ की। पिछली फरवरी में सूरत आने पर उससे उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता ने पिछले मंगलवार को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करवाई।