27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने वर्गों में दृष्टि, तन्वी और माधवी अव्वल

बृजश्री चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, बच्चियों ने किया क्लीन स्वीप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 10 Sep 2018, 10:18 PM IST

patrika

अपने वर्गों में दृष्टि, तन्वी और माधवी अव्वल

सूरत. श्रीबृजमण्डल, सूरत और राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को आयोजित ड्रॉइंग कम्पीटिशन के परिणामों का सोमवार को ऐलान किया गया। इस बार तीनों शीर्ष पुरस्कार लड़कियों ने अपनी झोली में डाले हैं। अपने-अपने वर्गों में दृष्टि, तन्वी और माधवी अव्वल रहीं। इस बार विजेता प्रतिभागियों में लड़कियों का दबदबा रहा।

बृजमण्डल, सूरत की ओर से सिटीलाइट के महाराजा अग्रसेन भवन में तीन सितंबर से चल रहे श्रीकृष्ण लीला महोत्सव-2018 के तहत रविवार को अग्रसेन भवन में ड्रॉइंग कॅम्पीटिशन का आयोजन किया गया था। बृजमण्डल एवं राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वाधान में तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता में 300 से अधिक स्कूली बच्चों ने कागजों पर अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे।

कक्षा छह से आठ तक के छात्रों ने माइ ड्रीम फॉर तापी विषय पर भविष्य की तापी नदी और उसे लेकर अपने विजन को ड्राइंग शीट पर उकेरा था। इस वर्ग में माधवी तापडिया प्रथम रहीं। रितिका लखानी ने द्वितीय और सृष्टि मोरे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन से पांच तक के प्रतिभागियों ने सेव ट्री सेव अर्थ विषय पर पर्यावरण संरक्षण के उपायों को कागजों पर उकेरा। इस वर्ग में तन्वी सिंघल ने प्रथम, दिव्या सिंघी ने द्वितीय और शिवम खेतान ने तृतीय स्थान हासिल किया। माई फैमिली विषय पर कक्षा एक और दो के बच्चों ने अपने परिवार की कल्पना को ड्राइंग शीट पर साकार किया। इसमें दृष्टि बैद प्रथम, डेजिल दूधवाला द्वितीय और काव्या मेंगोतिया तृतीय स्थान पर रहीं। बृजमंडल की चित्रकला प्रतियोगिता की इंचार्ज दीपिका अग्रवाल ने बताया कि विजेताओं को मंगलवार को आयोजित कवि सम्मेलन में सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

इस बार विजेता प्रतिभागियों में लड़कियों का दबदबा रहा। शीर्ष तीन समेत नौ में सात पुरस्कार उनकी झोली में गए हैं। इस बार के विजेताओं में तन्वी और शिवम बृजमंडल और पत्रिका के सौजन्य से पूर्व में हुई प्रतियोगिताओं में भी विजेता रह चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग