6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime; जोड़े को धमकाकर मोबाइल फोन लूटे

वेडरोड पंडोल क्षेत्र में चाकू दिखाकर दुकानदार से 55 हजार की लूट

less than 1 minute read
Google source verification
Crime; जोड़े को धमकाकर मोबाइल फोन लूटे

File Image

सूरत. वेसू के मिनी गोवा रोड पर घूमने आए युवक और उसकी मंगेतर से चार युवक डरा-धमका कर मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक सैयदपुरा पम्पिंग स्टेशन के पास रहने वाला मंसूरी मोहम्मद साबिर अब्दुल रज्जाक बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मंगेतर को लेकर मिनी गोवा रोड पर घूमने आया था। जब दोनों वहां बैठे हुए थे, दो मोटर साइकिल पर चार युवक वहां पहुंचे। उन्होंने चाकू दिखाकर साबिर तथा उसकी मंगेतर के मोबाइल फोन और नकद पांच सौ रुपए छीन लिए। साबिर ने खटोदरा थाने में लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।

चाकू दिखाकर दुकानदार से 55 हजार की लूट


सूरत. दुकान बंद कर पुत्र का इंतजार कर रहे दुकानदार को चाकू दिखाकर दो बाइक सवार नकद 55 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। वारदात मंगलवार रात वेडरोड पंडोल क्षेत्र में हुई। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक वेडरोड रहमतनगर निवासी प्रभु रामराज यादव की पंडोल की सहयोग इंडस्ट्रियल सोसायटी में कॉल्ड ड्रिंक्स की दुकान है। मंगलवार रात एक बजे दुकान बंद करने के बाद वह पुत्र अनूप का इंतजार कर रहा था। मोटर साइकिल पर दो अज्ञात युवक आए। उन्होंने पानी की बोतल की मांग की। प्रभु ने कहा कि दुकान बंद हो गई है। इस पर दोनों ने चाकू दिखाकर उसकी जेब से नकद 55 हजार रुपए लूट लिए।