
File image
सूरत. सड़क हादसों में मृत्यु की घटनाओं को टाला जा सके इसलिए सूरत शहर ट्रैफिक पुलिस ने केंद्र की योजना को जन-जन तक पहुंचाने की पहल की है। सड़क हादसे के बाद एक घंटे में ही घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को ट्रैफिक पुलिस एक लाख रुपए तक का इनाम देगी। साथ ही ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर गुड समैरिटन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की डिप्टी आयुक्त अमिता के. वानाणी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
वाहनों की संख्या लागतार बढ़ने के साथ सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोग घायल होते हैं और सही समय पर उपचार नहीें मिलने से मृत्यु भी होती है। कई घटनाओं में घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई आगे नहीं आता। ट्रैफिक विभाग की डिप्टी पुलिस आयुक्त अमिता वानाणी के अनुसार यह केंद्र सरकार की योजना है और जानकारी के अभाव में लोग घायल को अस्पताल पुहंचाने से डरते या बचते हैं। यदि सड़क हादसे की घटना के समय आम नागरिक घायलों के लिए मददगार बने तो मौत की घटना को टाला जा सकता है। इसके लिए पुलिस विभाग ने आम नागरिक घायलों के मदद के लिए आगे आए इसलिए प्रोत्साहन देने की शुरुआत की है।
वाकये भी पुलिस से साझा करें
ट्रैफिक विभाग की डिप्टी पुलिस आयुक्त वानाणी ने बताया कि अब तक हुए सड़क हादसों के एक घंटे के अंदर किसी ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया हो और घायल की जान बच गई हो तो इस तरह के किस्से भी पुलिस विभाग के हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 7434095555 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशंसनीय कार्य करने वाले को सरकार से एक लाख रुपए तक का इनाम दिया जाएगा। ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर गुड समेरिटन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
Published on:
19 Dec 2022 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
