कई स्कूलों ने इन विद्यार्थियों को प्रवेश देने से मना कर दिया था। स्कूल में संचालक नहीं होने, प्राचार्य नहीं होने का, छुट्टी होने का बहाना बनाकर अभिभावकों को प्रवेश नहीं दिया गया था। कई स्कूलों ने अल्पसंख्यक होने का बहाना बनाकर प्रवेश देने से मना कर दिया था। प्रवेश को लेकर कई तरह की समस्या सामने आने के कारण प्रवेश निश्चित करवाने की समय समी बढ़ाकर 31 मई कर दी गई थी। 31 मई तक सूरत में 5234 प्रवेश निश्चित हो चुके थे।