28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वंदे भारत में कोच की खिडक़ी के शीशे टूटने पर बवाल…

- वंदे भारत में जा रहे ओवैसी के कोच पर पथराव ! - पश्चिम रेलवे ने कहा- वंदे भारत एक्सप्रेस पर किसी व्यक्ति के पथराव की बात गलत - भरुच-अंकलेश्वर के बीच ब्लास्ट डीप स्क्रिनिंग का कार्य चलने से गिट्टी उछल कर लगने की जताई आशंका
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 8 Nov 2022, 9:22 PM IST

वंदे भारत में कोच की खिडक़ी के शीशे टूटने पर बवाल...

वंदे भारत में कोच की खिडक़ी के शीशे टूटने पर बवाल...

एआइएमआइएम के नेता वारिस पठान ने सोमवार को सूरत के लिंबायत क्षेत्र में एक चुनावी सभा के संबोधन में कहा कि वह असदुद्दीन ओवैसी के साथ अहमदाबाद से सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे, तभी सूरत से 20-25 किलोमीटर दूर जिस कोच में वो बैठे थे, उसी पर पथराव किया गया। उधर, आरोपों को लेकर पश्चिम रेलवे की ओर से बताया गया है कि कि ट्रेन पर किसी व्यक्ति द्वारा पथराव करने की बात गलत है। ट्रैक पर मरम्मत कार्य होने के कारण मेटल पार्ट्स या गिट्टी पत्थर उछलकर कोच के शीशे पर लगा होगा।

ट्रेन नंबर 20902 वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 7 नवंबर को एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता असदुद्दीन ओवैसी अहमदाबाद से सूरत तक की यात्रा कर रहे थे। तब ट्रेन के कोच पर सूरत रेलवे स्टेशन से पहले पथराव होने का आरोप वारिस पठान ने लगाया है। इस जानकारी को गंभीरता को लेकर रेलवे गुजरात राज्य अहमदाबाद अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक राजेश परमार ने पश्चिम रेलवे वडोदरा के उप पुलिस अधीक्षक डी. एस. गौर, वडोदरा पुलिस अधीक्षक जी. एस. बारिया ने संयुक्त रूप से सुपर विजन की जांच के आदेश दिए। इसके लिए भरुच क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर वी. एन. अहीर और आरपीएफ के अधिकारियों के साथ जांच दल बनाया व जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि अंकलेश्वर रेलवे स्टेशन के अप रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 316/29 से लेकर 317/15 तक रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस के लिए कॉशन आर्डर दिया गया है। ऐसे में ट्रैक के अप लाइन से वंदे भारत ट्रेन गुजर रही थी और दूसरी तरफ डाउन ट्रैक से ट्रेन नंबर 12925 पश्चिम एक्सप्रेस भी तेज गति से गुजर रही थी। उस दौरान ट्रैक पर कंपन के कारण वंदे भारत ट्रेन के कोच नंबर ई-2 (बोगी नंबर- 223782 ) के बीच के भाग में एक खिडक़ी के कांच पर गिट्टी पत्थर या मेटल पार्ट उछलकर टकराया होगा जिससे कांच में सामान्य रूप से दरार आई है। इस घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी है। इस घटना में षड्यंत्र या मानवीय द्वेषपूर्ण कार्रवाई की गई दिखाई नहीं देती। इस संबंध में आगे जांच डी. एच. गौर कर रहे हैं।

यात्री ने बताया तो पता चला की ग्लास क्रेक हुआ!

ई-2 कोच के 17 नंबर सीट पर असदुद्दीन ओवैसी सफर कर रहे थे। उनकी सुरक्षा में आरपीएफ रिजर्व कंपनी वडोदरा के एएसआई सज्जन सिंह हेड कांस्टेबल वसंत राठवा और मेजर यादव तथा जीआरपी वडोदरा एएसआई किरण भाई दो जवानों के साथ वडोदरा से सूरत तक तैनात किए गए थे। ट्रेन नर्मदा नदी भरुच से अंकलेश्वर के बीच चल रही थी। उस समय कोई पत्थर या गिट्टी जैसा कुछ विंडो नंबर 25 से 28 के ग्लास पर लगा। इससे खिडक़ी का ग्लास क्रेक हो गया। किसी ने भी ऐसा कोई ऑब्जेक्ट विंडो ग्लास से टकराता हुआ नही देखा। केवल किसी पैसेंजर ने उन्हें बताया कि विंडो ग्लास क्रेक हो गया है, जब अंकलेशर स्टेशन आने वाला था और गाड़ी यार्ड में चल रही थी।

इंजीनियरिंग विभाग ने बताया भरुच-अंकलेश्वर के बीच 317/23 के पास कॉशन ऑर्डर चल रहा है। यहां ब्लास्ट क्लिन मशीन से ब्लास्ट डीप स्क्रिनिंग (बीडीएस) का काम चल रहा है। आशंका जताई गई है कि कोई गिट्टी ट्रेन पासिंग के दौरान छटक कर ट्रेन के विंडो ग्लास पर लग गई हो, जिससे ग्लास क्रेक हो गया। कोच के सभी दरवाजों पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान तैनात थे। उन्होंने किसी भी शंकास्पद व्यक्ति को ऐसा करते हुए नहीं देखा।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग