12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीण पुलिस ने सील की महाराष्ट्र की सीमा

31 दिसम्बर के चलते होने वाली शराब तस्करी को रोकने के लिए दक्षिण गुजरात रेंज पुलिस ने महाराष्ट्र तथा संघ

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mukesh Kumar Sharma

Dec 28, 2016

surat

surat

सूरत।31 दिसम्बर के चलते होने वाली शराब तस्करी को रोकने के लिए दक्षिण गुजरात रेंज पुलिस ने महाराष्ट्र तथा संघ प्रदेश दमण एवं दादरा नगर हवेली से जुड़ी सीमा सील कर दी है। इस संबंध में रेंज पुलिस महानिरीक्षक समशेर सिंह ने बताया कि शराब तस्करी को रोकने के लिए दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी, तापी एवं डांग जिलों में कुल 17 चैक पोस्ट हैं। महाराष्ट्र एवं संघ प्रदेशों से जुड़ी इन चैक पोस्ट पर ब्रीथ एनलाइजर, बेरिकेट, रिफ्लेक्टिंग जैकेट व हथियारों से लैस विशेष दस्तों को तैनात किया गया है। बूटलेगरों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले छोटे व अंदरूनी रास्तों पर भी पुलिस के दस्ते तैनात किए गए हैं।

जो आने संदिग्ध वाहनों की तलाशी में जुटे हैं। साथ ही दक्षिण गुजरात के सभी जिलों में लिस्टेड एवं नॉन लिस्टेड बूटलेगरों के यहां भी दबिश जारी है। पिछले चार दिनों में आठ दर्जन से अधिक दबिश कार्रवाई कर लाखों रुपए की शराब जब्त कर दर्जनों बूटलेगरों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानाक्षेत्र में स्थित होटलों, क्लबों, फॉर्म हाउसों एवं पार्टी प्लॉटों पर नजर रखने एवं सरप्राइज चैकिंग के आदेश दिए गए हैं।

नए कानून के तहत कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि देसी, विदेशी एवं भारत में बनी अंग्रेजी शराब के उपयोग, उत्पादन, तस्करी, संग्रहण, बिक्री समेत अन्य गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ नशाबंदी अधिनियम 1949 की वर्तमान में संशोधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।