22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरत जिला पंचायत क्षेत्र में भगवा परचम

जिला पंचायत मे 36 मे से 34 बैठक पर भाजपा का कब्जा

less than 1 minute read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Mar 02, 2021

सूरत जिला पंचायत क्षेत्र में भगवा परचम

सूरत जिला पंचायत क्षेत्र में भगवा परचम

बारडोली. सूरत जिला पंचायत समेत नौ तहसील पंचायत के चुनाव के परिणाम घोषित होते ही सूरत जिला पंचायत क्षेत्र में भगवा परचम लहराने लगा। जिला पंचायत की 36 में से 34 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। कांग्रेस के हिस्से दो ही सीट आई हैं।

सूरत जिला पंचायत 36 में से 34 सीटों के लिए मतदान हुआ था। दो सीट पिंजरत और कामरेज पर भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। 34 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने पिछले टर्म से बेहतर प्रदर्शन कर 34 में से 32 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस दो ही सीट अपने नाम कर पाई। मांडवी क्षेत्र की जिला पंचायत की दो सीट कांग्रेस के खाते में गई हैं। अन्य आठ तहसीलों में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी।

पहली बार मिला पूर्ण बहुमत

कांग्रेस के लिए चौंकाने वाला परिणाम मांडवी तहसील पंचायत में आया। यहां 24 में से 14 सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के हिस्से दस सीट आई हैं। आजादी के बाद पहली बार मांडवी तहसील पंचायत में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। महुवा तहसील पंचायत भी भाजपा ने कांग्रेस से छीन ली। यहां भाजपा को 20 में से 14 सीट पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस को छह सीट पर संतोष करना पड़ा। उमरपाड़ा तहसील पंचायत पूरी तरह कांग्रेस मुक्त हो गई। यहां की सभी 16 सीट भाजपा के खाते में गईं।

आप को मिलीं दो सीट

सूरत जिला की कामरेज तहसील पंचायत के पाटीदार बहुल क्षेत्र में सूरत शहर से जुड़ी आंबोली और कामरेज दो सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। अन्य किसी तहसील पंचायत, नगरपालिका और जिला पंचायत में आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला।