28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वर्णिम भारत अभियान : शहर और देश को सुन्दर बनाने में देंगे योगदान

- एक साथ 600 से अधिक विद्यार्थियों ने राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के अंतर्गत शपथ

2 min read
Google source verification
स्वर्णिम भारत अभियान : शहर और देश को सुन्दर बनाने में देंगे योगदान

स्वर्णिम भारत अभियान : शहर और देश को सुन्दर बनाने में देंगे योगदान

सूरत.

राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत बुधवार को डुमस स्थित स्कॉलर इंग्लिश एकेडेमी में एक साथ 600 से अधिक विद्यार्थियों ने शहर और देश को सुन्दर बनाने में अपना योगदान देने की शपथ ली। इस अवसर पर स्कूल संचालक, प्राचार्य, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी साल के 70 घंटे सफाई और स्वच्छता को समर्पित करने का प्रण लिया।

राजस्थान पत्रिका ने शहर और देश को सुन्दर बनाने के लिए स्वर्णिम भारत अभियान शुरू किया है। इस अभियान के प्रति अब लोगों की रुचि बढ़ रही है और लोग धीरे-धीरे इस अभियान से जुडऩे लगे हैं। खासकर विद्यार्थियों में इस अभियान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को डुमस स्थित स्कॉलर इंग्लिश एकेडेमी स्कूल में संचालक राजेश माहेश्वरी, सीए महेश चांडक, प्राचार्य वतसल भट्ट, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने एक साथ मिलकर अपने शहर और देश को सुन्दर बनाने में योगदान देने की शपथ ली। स्कूल की प्रार्थना सभा में 600 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल प्राचार्य वत्सल भट्ट ने विद्यार्थियों को शहर व देश को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए सबसे पहले अपने आप को फिर स्कूल कक्षा को फिर स्कूल परिसर और अपने घर में सफाई रखने की शपथ दिलवाई।

प्रार्थना सभा में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने एक साथ एक स्वर में राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम अभियान में योगदान देने की शपथ ली। साथ ही साल के 70 घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करने का संकल्प किया। विद्यार्थियों ने देश के संविधान में विश्वास रखते हुए अपने मौलिक अधिकारों और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली।

स्वच्छता से मिलेगा सही मार्गदर्शन
राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान का हिस्सा बनकर गर्व हो रहा है। स्वच्छता से ही सही मार्गदर्शन मिलता है। स्वच्छता रहने से वातारवण सुन्दर रहता है। सुन्दर वातावरण से दिमाग तेज चलता है, जो पढऩे-लिखने में विद्यार्थियों को आगे ले जाता है।
- राजेश माहेश्वरी, संचालक

शहर और देश को बनाएंगे स्वच्छ
विद्यार्थी देश का भविष्य है, विद्यार्थियों को स्वच्छता का सही ज्ञान हो तो भविष्य में शहर और देश को स्वच्छ रखा जा सकेगा। बच्चे आगे जाकर नई पीढ़ी को स्वच्छता का ज्ञान देंगे। इस तरह शहर और देश स्वच्छ बनेंगे।
- वत्सल भट्ट, प्राचार्य

सफाई में देंगे योगदान
मैं और मेरे सभी साथ आज से राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान का हिस्सा बनकर सफाई में पूरा योगदान देंगे। अपने दिन के 11.5 मिनट सफाई के लिए दिए जाएंगे।
- दिया जादव, छात्रा

सभी को करेंगे जागरूक
राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम अभियान के बारे में सभी को जागरूक करेंगे। सबसे पहले स्कूल से ही इसकी शुरुआत करेंगे। किसी भी तरह की गंदगी नहीं करेंगे। गंदगी फैलाने वालों को रोकेंगे।
आरुष गुप्ता, छात्र

घर-घर पहुंचाएंगे अभियान
राजस्थान पत्रिका के अभियान से प्रोत्साहन मिल रहा है। इस अभियान को घर-घर पहुंचाएंगे। सभी को स्वच्छता के साथ अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करने की भी याद दिलाएंगे।
- महिमा चौधरी

अपने आप को बनाएंगे सुन्दर
शहर और देश को सुन्दर बनाने के लिए स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इससे पहले अपने आप को स्वच्छ और सुन्दर बनाएंगे। इससे आसपास गंदगी नहीं फैलेगी। यह शुरुआत स्कूल और घर से की जाएगी।
- यश माखाडिय़ा, छात्र