
सेजल को मिला व्यारा नगरपालिका में प्रमुख का पद
बारडोली. तापी जिले की व्यारा नगर पालिका में प्रमुख पद सेजल के खाते आया है। तापी जिला की व्यारा नगरपालिका के चुनाव के बाद सोमवार को हुई पहली सामान्य सभा में इसके अलावा उपप्रमुख और अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। चार नगरपालिकाओं में प्रमुख-उपप्रमुख का चुनाव मंगलवार को होगा।
व्यारा नगरपालिका के लिए 28 फरवरी को संपन्न हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 28 में से 22 सीटों पर जीत दर्ज कर बोर्ड पर कब्जा किया था। सोमवार को व्यारा नगरपालिका की पहली सामान्य सभा आहूत की गई। व्यारा एसडीएम हितेश जोशी की अध्यक्षता में मे आयोजित सभा में सूरत के प्रदेश भाजपा उपप्रमुख जनक बगदाणा भाजप का मेंडेट लेकर पहुंचे। मेंडेट में प्रमुख पद पर सेजल हेमंत राणा का चुनाव हुआ। इसके अलावा सुधीरसिंह चन्द्रसिंह चौहाण उप प्रमुख, कुलीन शिरीष प्रधान कारोबारी चेयरमेन, कल्पेश ईश्वर ढोडिया शासक पक्ष नेता और संजय भानुशेठ सोनी को दंडक बनाया गया है।
जिले की चार नगरपालिकाओं में आगामी ढाई साल के लिए प्रमुख, उपप्रमुख और कारोबारी समिति के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मंगलवार को सामान्य सभा बुलाई गई है। सभी नगरपालिकाओं में भाजपा का बहुमत होने के कारण सूरत जिला भाजपा संगठन की ओर से मेंडेट जारी किए जाएंगे। फाल्गुनी देसाई को बारडोली नगरपालिका में प्रमुख पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसके साथ ही अमिता पटेल का नाम भी चर्चा में है। कड़ोदरा नगरपालिका में प्रमुख पद के लिए कल्पेश टेलर का नाम सबसे आगे है। मांडवी नगरपालिका में मिता शाह और रेखा वशी के नाम प्रमुख पद के लिए चर्चा में हैं। जानकारों के मुताबिक तरसाड़ी नगरपालिका में मीना शाह नई प्रमुख हो सकती हैं।
Published on:
15 Mar 2021 07:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
