24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिव महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का श्रीगणेश वसंत पंचमी से

पोथी शोभायात्रा 10 कोशिव कथा ज्ञानयज्ञ का परायण 18 को

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Feb 06, 2019

patrika

शिव महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का श्रीगणेश वसंत पंचमी से


दमण. वसंत पंचमी 10 फरवरी से माछी महाजन मंडल का 49वां कथा ज्ञानयज्ञ शुरू हो रहा है। 10 फरवरी की सुबह 9 बजे सत्यनारायण मंदिर से पोथी शोभायात्रा निकलेगी, जो शेरियों का भ्रमण कर कथास्थल माछी महाजन की वाड़ी पहुंचेगी। इसके बाद पोथी पूजा एवं अन्य पारम्परिक विधियों के बाद सुबह 11 बजे महा शिवपुराण नवाहन पारायण कथा ज्ञानयज्ञ का श्रीगणेश होगा। पुराणाचार्य शास्त्री कृष्णकांत त्रिवेदी राजकोटवाला श्रद्धालुओं को शिवपुराण का रसपान कराएंगे। कथा रोजाना दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। माछी समाज के कुलगुरू महंत गोपाल दास महाराज मुख्य अतिथि के तौर पर संपूर्ण कथा ज्ञानयज्ञ के दौरान मौजूद रहेंगे। पहले दिन की कथा में महा शिवपुराण का कथा महात्मय बताया जाएगा। दूसरे दिन शिव प्रागट्य, पांचवे दिन शिव विवाह, छठे दिन श्रीगणेश प्राकट्य, सातवें दिन सत्यनारायण भगवान की समूह कथा, आठवें दिन बारह ज्योतिर्लिंग प्राकट्य कथा प्रसंग होंगे। आखिरी दिन 18 फरवरी की सुबह शिवकथा की पूर्णाहुति होगी। इसी के साथ सुबह 11 बजे से महाप्रसाद शुरू होगा। शाम 4 बजे शोभायात्रा निकलेगी। इस बार कथा का मुख्य यजमान घाटी शेरी है। माछी महाजन मंडल, नानी दमण 49वें कथा ज्ञानयज्ञ के आयोजन की तैयारियों में जुटा है।

श्रीविठ्ल नामदेव छीपा समाज मनाएगा वसंत महोत्सव
दमण. श्री विठ्ल नामदेव राजस्थान छीपा समाज द्वारा वसंत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर समाज ने तैयारिया शुरु कर दि है।10 फरवरी को वापी नामधा रोड श्री राजदेवजी मंदिर परिसर में महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व 9 फरवरी को रात्रि 10 बजे मंदिर परिसर में भजन संध्या होगी। 10 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं नामदेव की पूजा अर्चना, माल्यार्पण बोलियां होंगी। इसके साथ संस्था द्वारा समाज के अग्रणी लोगों का सम्मान तथा महाप्रसादी का आयोजन होगा। मेधावी छात्रों को पारितोषिक वितरण किया जाएगा। समाज को आगे बढ़ाने एवं युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा।