
SOCIAL PRIDE NEWS: सोसायटी-अपार्टमेंट में बैठकों का दौर जारी
सूरत. शहर में 26 से ज्यादा स्थलों पर 15 व 16 अक्टूबर को रक्तदान शिविर के आयोजन श्रीसाधुमार्गी जैन संघ की महत्तम महोत्सव समिति की ओर से आचार्य नानेश की 23वीं पुण्य स्मृति दिवस व आचार्य रामेश के पदारोहण दिवस के उपलक्ष में किए जाएंगे। शिविर की तैयारियां आयोजकों की ओर से जारी है और इस सिलसिले में सोसायटी-अपार्टमेंट में बैठकें व मार्केट क्षेत्र में बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। समिति ने बताया कि राजस्थान पत्रिका की सहभागिता में आयोजित दो दिवसीय रक्तदानम् कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी के लिए सोसायटी-सोसायटी बैठकों का दौर जारी है। अभी तक एक सौ से ज्यादा आवासीय सोसायटियों में बैठकें आयोजित रक्तदान शिविर स जुडऩे के लिए लोगों से सम्पर्क किया जा चुका है। शिविर के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन भी जारी है और अभी तक 3 हजार लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। सूरत कपड़ा मंडी के पांच बड़े टेक्सटाइल मार्केट व 21 आवासीय सोसायटियों में 15 व 16 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में सूरत रक्तदान केंद्र, सरदार वल्लभभाई ब्लड बैंक, स्मीमेर हॉस्पिटल ब्लड बैंक, न्यू सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक, महावीर हॉस्पिटल ब्लड बैंक, लोकसमर्पण केंद्र, रेडक्रॉस ब्लड बैंक, सेवियर ब्लड बैंक के अलावा व्यारा व नवसारी के एक-एक ब्लड बैंक की टीमें सहयोगी रूप में मौजूद रहेगी।
क्षेत्रीय समस्याओं से निपटने की कर ली तैयारियां
सूरत. ढाई-तीन साल बाद एक बार फिर शहर के परवत पाटिया क्षेत्र की आवासीय सोसायटियों के लोग लामबंद होकर क्षेत्रीय समस्या से निपटने की तैयारियां करने लगे हैं। इस सिलसिले में क्षेत्रीय लोगों के गठित संगठन जनजागृति मंच, परवत पाटिया की सिलसिलेवार बैठकों का दौर अलग-अलग सोसायटी-अपार्टमेंट में जारी है और इसमें वाहनों के अवैध जमावड़े से होने वाली परेशानियों व उनके समाधान पर चर्चा चली। मंच के संस्थापक शिवचंद सहू ने बताया कि मंगलवार रात सानिध्य रेजिडेंसी में बैठक रखी गई और इसमें स्मार्टसिटी सूरत के परवत पाटिया क्षेत्र में बढ़ रही ट्रैफिक, बसों के अवैध बाड़े, और ऑटोरिक्शा के जमावड़े, रिहायशी विस्तार में खाली भूखंड में अवैध रूप से ग्रे टेम्पो पार्किंग से विस्तार की आम जनता को ट्रैफिक जाम, लूटपाट व छेड़छाड़ की समस्याओं का आए दिन सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय समस्याओं के सिलसिले में सभी सोसायटियों ने मिलकर 2019 में जनजागृति मंच, परवत पाटिया का गठन किया था और उस दौरान मंच के माध्यम से शहर पुलिस आयुक्त, जिला कलेक्टर व स्थानीय थाने में क्षेत्रीय समस्याओं के संदर्भ में शिकायत दर्ज करवाई थी। क्षेत्र में समस्याएं लगातार बढऩे पर एक बार फिर सोसायटियों ने लामबंद होकर समाधान की दिशा में प्रयास शुरू किए हैं और जनप्रतिनिधियों के साथ मनपा व पुलिस प्रशासन के समक्ष समस्याओं को रख उचित समाधान की मांग रखी है।
फोटो है...रक्तदान बैनर महावीर मार्केट...
Published on:
13 Oct 2022 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
