26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब दिखने लगेगी हलचल

सोमवार से पटरी पर लौटेगा शहर का कामकाज, दीपावली अवकाश के कारण मनपा की विभिन्न साइट्स पर कहीं धीमी गति तो कहीं रुका हुआ है काम

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Nov 24, 2018

patrika

अब दिखने लगेगी हलचल

सूरत. दीपावली के बाद से अब तक शहर में कामकाज अभी तक पटरी पर नहीं लौटा है। अवकाश के माहौल का असर रोजमर्रा की आम जिंदगी पर ही नहीं, सरकारी कामकाज पर भी दिख रहा है। मनपा की साइट्स पर भी काम सलीके से शुरू नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि सोमवार से साइट्स पर काम जोर पकडऩे लगेगा।

सूरत महानगर पालिका दफ्तर में ही नहीं मनपा की साइट्स पर अवकाश की खुमारी पसरी हुई है। उत्तर प्रदेश, बिहार और उड़ीसा से बड़ी संख्या में लोग कामकाज की तलाश में सूरत आते हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोग कंस्ट्रक्शन साइट्स पर जुड़ जाते हैं। दीपावली के अवसर पर लोग साल में एक बार अपने घर को जाते हैं तो फिर लंबी छुटिटयां मनाकर ही लौटते हैं। अन्य उद्योगों के साथ ही कंस्ट्रक्शन उद्योग भी इससे प्रभावित होता है और उनके यहां दीपावली का लंबा अवकाश हो जाता है।

वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में दीपावली अवकाश हर बार मनपा प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बनता है। इस बार भी दीपावली पर लोग अपने गांवों को चले गए हैं। उनके अवकाश पर जाने का सीधा असर मनपा की साइट्स पर देखा जा रहा है। पांच दिन के दीपावली के अवकाश के बाद से अब तक श्रमिक वापस नहीं लौटे हैं और साइट्स पर काम अटका पड़ा है। इससे काम के पूरा होने की गति प्रभावित हो गई है।

ब्रिज सेल पर बड़ा असर

काम अटकने का बड़ा असर ब्रिज सेल पर देखने को मिला है। विभिन्न जगहों पर चल रहे फ्लाइ ओवर, रेलवे ओवर और रिवर ब्रिज के प्रोजेक्ट्स अटक गए हैं। हालांकि सरदार ब्रिज समेत कुछ साइट्स पर हलचल दिखती है, लेकिन वह भी बस नाम की ही है। इन सबके बीच ब्रिज सेल पर काम को समय पर पूरा करने का दबाव है। माना जा रहा है कि सोमवार से श्रमिक वापस लौटना शुरू करेंगे तो साइट्स पर काम जोर पकडऩे लगेगा।