15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुजलाम सुफलाम जल संचय अभियान शुरू

2.09 लाख घन मीटर बरसाती पानी संग्रह किया जाएगा

less than 1 minute read
Google source verification
surat photo

सुजलाम सुफलाम जल संचय अभियान शुरू

बारडोली.

सुजलाम सुफलाम जल संचय अभियान वन एवं आदिजाति विकास मंत्री गणपत वसावा ने मांगरोल के शेठी गांव से प्रारम्भ करवाया। जिले में 8.92 करोड़ की लगात से 256 जल संचय कार्य किए जाएंगे। जल संचय कार्य पूर्ण होने से 2.09 लाख घन मीटर बरसाती पानी संग्रह किया जाएगा।

इस अवसर पर मंत्री गणपत वसावा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले साल जल संचय अभियान को बड़ी सफलता मिली थी, जिसके कारण लोगों की मांग को ध्यान में लेकर इस बार दो माह पहले ही अभियान की शुरुआत कर दी गई है। आने वाले समय में पानी की दिल्लत न हो इसके लिए राज्य सरकार ने जनउपयोगी कार्य आरंभ किया। राज्य भर में पांच हजार मशीनरी और 18 हजार ट्रैक्टर की मदद से तालाब, चेकडैम गहरीकरण किए जाएंगे।

इस बार राज्य सरकार जल संचय के लिए 60 फीसदी राशि देगी जबकि 40 फीसदी राशि ग्राम पंचायत, एनजीओ की हिस्सेदारी के साथ अभियान को सफल बनाया जाएगा। मंत्री ने लोगों से गांवों में सडक़ की दोनों और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की। उन्होने राज्य और केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रमुख दिलीपसिंह राठौड़ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल को देव की तरह पूजा जाता है। उन्होंने इस अभियान मे लोगों को उत्साह और उमंग के साथ जुड़ जाने का आह्वान किया।