
सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या छह जनवरी को
सूरत. श्री सालासर हनुमान सेवा मंडल द्वारा १५ वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम परवत पाटिया स्थित डीजे प्वाइंट के पास स्थित मैदान पर निर्मित सालासर धाम मेें होगा। कार्यक्रम की श्रंखला में सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक मॉडल टाउन मानस मंडल द्वारा सामुहिक सुंदरकांड पाठ होगा।
भजन संध्या दोपहर बारह बजे प्रारंभ होकर रात्रि दस बजे तक चलेगी। जिसमें कोलकाता के भजन गायक विजय सोनी, फतेहाबाद की गूंजन शर्मा, मुंबई के प्रेम बियाला एवं स्थानीय सुरेश जोशी एण्ड पार्टी व मंडल कलाकार बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर सालासर बाबा के दरबार को अलौकिक रूप से श्रंृगारित कर अखण्ड ज्योत की जायेगी व छप्पन भोग अर्पित किया जायेगा।
सवामणी चढ़ाने का समय दोपहर बारह बजे से सायं चार बजे तक रहेगा। महोत्सव में मथुरा के बंटू शर्मा एण्ड पार्टी द्वारा जीवंत झांकियां पेश की जायेगी। समारोह के अध्य7 सत्यनारायण गिरधारीलाल गोयल होंगे। उद्घाटन भगवान चांडक व वीरभान बंसल द्वारा किया जायेगा। मुख्य अतिथि जगदीशभाई पटेल, सीआर पाटिल, दर्शना जरदोष एवं संगीता पाटिल समेत अन्य गणमान्य होंगे। मंडल के ट्रस्टियों व पदाधिकारियों व भक्तों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जारी है।
अपने बच्चों को संस्कारवान बनाओ - मनुश्री महाराज
सूरत. श्याम वाटिका सोसायटी परिवार द्वारा देलावड़ा डिंडोली में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को व्यासपीठ से कथाकार मनुश्री महाराज (रतनगढ़ वाले) ने बताया कि अपने बच्चों को संस्कारों से नवाजो संस्कारों का उनमें सृजन करो क्योंकि संस्कार ही बच्चे के जीवन को आकार देते हैं एवं अपने बच्चों के राम कृष्ण नारायण जैसे अच्छे नाम निकालो।
क्योंकि राम से बड़ा राम का नाम.. नाम महिमा शास्त्रों में खूब गायी है। कलयुग केवल नाम आधारा... गर्गाचार्य ने भगवान का नामकरण संस्कार किया। भगवान ने बाल लीला में सर्वप्रथम पूतना का उद्धार किया फिर भगवान अनेक दैत्यों का उद्धार किया एवं बृज में बहुत सुंदर लीलाएं की... भगवान श्री कृष्ण ने माखन चोरी लीला कर के समस्त व्रजवासीयों को एवं मां यशोदा को एवं समस्त ग्वाल बाल को मधुर लीला का आनंद प्रदान किया.. फिर मनुश्री महाराज ने बताया कि भगवान ने गोवर्धन धारण कर कर समस्त व्रजवासी यों की रक्षा की.. श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहयो ... समस्त ब्रजवासीयों ने भगवान कृष्ण का गोवर्धन के रूप में पूजन अर्चन किया ..कल कथा प्रसंग में रुक्मणी कृष्ण विवाह बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
Published on:
29 Dec 2018 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
