
सूरत के कारोबारी को अंडरवल्र्ड की धमकी
सूरत. सूरत के एक कारोबारी को अंडरवल्र्ड माफिया द्वारा मैसेज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने गुपचुप मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कारोबारी कादर वाडीवाला को मोबाइल पर मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से जुड़े कादर के मोबाइल पर गुरुवार को एक विदेशी नम्बर से कॉल आया था।
उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। रविवार को फिर उसी नम्बर से कॉल आया। इस बार भी कॉल रिसीव नहीं किया गया। कुछ समय बाद उन्हें मैसेज मिला, जिसमें लिखा था कि मेरे कॉल का जवाब नहीं दिया तो सीधी भेजे में लगेगी। नीचे एजाज लाकड़ावाला का नाम लिखा था।
वाडीवाला ने सोमवार को शहर पुलिस आयुक्त सतीष शर्मा से मुलाकात की। उसके बाद क्राइम ब्रांच में घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। क्राइम ब्रांच ने इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं की है कि कादर को धमकी एजाज से ही मिली है। फोन कॉल क्यों किया गया था, इस बारे में भी कुछ पता नहीं चल पाया है।
क्राइम ब्रांच की टीम फोन नम्बर को ट्रेस करने के साथ कादर से उनके स्थानीय दुश्मनों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने इंटरनेट कॉलिंग का उपयोग कर मैसेज भेजा होगा।
सूत्रों का कहना है कि राजनीतिक रूप से सक्रिय होने के साथ कादर वाडीवाला और उनके बेटे एजाज का कंस्ट्रक्शन का कारोबार तथा अठवा थाने के निकट सीएनजी पंप है। इसके अलावा भी छोटे-मोटे कारोबार हैं।
दाउद इब्राहिम गिरोह से जुड़ा था एजाज
एजाज लाकड़ावाला पहले मुंबई अंडरवल्र्ड के माफिया दाउद इब्राहिम गिरोह से जुड़ा था। बाद में दाउद से अनबन होने पर वह कनाडा चला गया था। कनाडा में २००४ में उसकी गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन वह बच निकला था। उसके खिलाफ रंगदारी, अवैध वसूली, हत्या के प्रयास आदि के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह मोस्ट वांटेड लिस्ट में है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है।
कादर वाडीवाला को धमकी के संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। हालांकि अभी यह कह पाना मुश्किल है कि धमकी किसने और किस वजह से दी।
आर.आर.सरवैया, सहायक पुलिस आयुक्त, क्राइम ब्रांच
Published on:
31 Oct 2018 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
