
SURAT EXCLUSIVE NEWS: गोबर के पेंट से चमचमाने लगी है घर-दफ्तर की दीवारें
सूरत. शहर के अडाजन स्थित सूरत वन विभाग का कार्यालय इन दिनों खास प्राकृतिक रंग से रंगा जा रहा है। यह इकोफ्रेंडली कलर अन्य रंगों से अलग है। यह रंग एंटी-फंगल, वॉशेबल और एंटी-बैक्टीरियल होने के साथ-साथ नॉन-टॉक्सिक और पर्यावरण के अनुकूल भी है। इस रंग की विशेषता यह है कि यह सामान्य और बाजार के रंगों से 20 से 30 प्रतिशत कम कीमत में उपलब्ध है। गाय के गोबर उत्पाद से तैयार यह विशेष रंग पूरी तरह से वैदिक रंग है और इससे गांवों के ग्रामीण व चरवाहों को भी लाभ पहुंच रहा है। गौ उत्पाद से तैयार इस वैदिक रंग से रंगी दीवारें गर्मी में शीतलता का अनुभव कराती है। दक्षिण गुजरात में सर्वप्रथम गाय के गोबर से तैयार पेंट का प्रयोग सूरत वन विभाग ने वन चौकी, नाका, कार्यालय के अलावा विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी में भी किया है।
- आत्मनिर्भर भारत के तहत प्राकृतिक रंग घोषित:
आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत केंद्रीय खादी आयोग ने पहली बार प्राकृतिक खादी रंग की घोषणा की थी। यह प्राकृतिक रंग द्रव्य के साथ गाय के गोबर का पेंट है। गाय के गोबर से तैयार यह प्राकृतिक व वैदिक रंग थर्मल इंसुलेटर होने के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल भी है। यह पांच साल की वारंटी के साथ पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल रंग है। शहर में इन दिनों इस रंग का इस्तेमाल वन विभाग के भवन को चमकाने-दमकाने के लिए किया जा रहा है।
- अन्य भवन-कार्यालय में भी होगा रंगरोगन:
सूरत वन विभाग ने जानकारी में बताया कि फिलहाल अडाजन स्थित कार्यालय में इस रंग का प्रयोग दीवारें रंगने में किया जा रहा है। गोबर से बने पेंट से कार्यालय में रंगाई दक्षिण गुजरात में यह पहली पहल है। भविष्य में इसे सूरत वन विभाग कार्यालय के अलावा वन विभाग के कर्मचारियों की कॉलोनी तथा वन चौकियों, नाकों को भी इसी रंग से रंगा जाएगा।
- तेज गर्मी में राहत देने वाला :
थर्मल इंसुलेटर गाय के गोबर से तैयार यह रंग थर्मल इंसुलेटर होने के साथ एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल भी है। यह प्राकृतिक रंग अन्य रंगों की तुलना में 20 से 30 प्रतिशत सस्ता भी है। भवन-कार्यालय व घरों में तेज गर्मी में यह रंग राहत देगा।
- आनंद कुमार, जिला वन अधिकारी, सूरत वन विभाग
Published on:
19 Jul 2023 09:31 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
