12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT FALGUN NEWS: श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम में फाल्गुन महोत्सव आज से

-तीन दिवसीय फाल्गुन मेले में भजन संध्या, निशान ध्वज पदयात्रा समेत होंगे अन्य कई आयोजन  

less than 1 minute read
Google source verification
SURATDHAM NEWS: बाबा श्याम के सूरतधाम में लगेगा भक्तों का मेला

SURATDHAM NEWS: बाबा श्याम के सूरतधाम में लगेगा भक्तों का मेला

सूरत. बाबा श्याम के अतिप्रिय फाल्गुन मेले का आयोजन खाटूधाम के समान श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम में भी गुरुवार से किया जाएगा। तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के दौरान आयोजक श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से भजन संध्या, निशान ध्वज पदयात्रा समेत अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान मंदिर की विशेष सजावट की जा रही है।
आयोजक ट्रस्ट ने बताया कि वेसू में वीआईपी रोड स्थित श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम में रंग-रंगीले फाल्गुन माह के उपलक्ष में तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का आयोजन गुरुवार से किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। बाबा श्याम, सालासर दरबार एवं शिव परिवार का भी विशेष श्रृंगार महोत्सव के मौके पर किया गया है। तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव की शुरुआत में पहले दिन गुरुवार को श्रृंगारित बाबा श्याम के दरबार के समक्ष शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोलकाता के आमंत्रित कलाकार के साथ स्थानीय गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंदिर में तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

वृद्धाश्रम में भजन-कीर्तन


अग्रवाल समाज ट्रस्ट महिला इकाई की ओर से भारती मैया वृद्धाश्रम में होली के उपलक्ष में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें सभी बुजुर्ग भजनों पर झूमे और एक-दूसरे को गुलाल लगाई। इस दौरान हाउजी खेली गई और फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में नीलम अग्रवाल, अलका अग्रवाल, अंबिका गुप्ता, संगीता, अनीता, सरोज, निशा, सुनीता, सरिता आदि मौजूद थी।

फागोत्सव 5 को मनाएंगे


नंदनवन-2 फ्रेंड्स ग्रुप की ओर से 5 मार्च को फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समूह के पूरणमल अग्रवाल ने बताया कि वेसू स्थित नंदनवन सोसाइटी में रात 8 बजे से आयोजित गिरधारी एंड पार्टी एवं लवली एंड पार्टी सहित कई कलाकार राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखरेंगे।