16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT FOSTTA NEWS: दिनभर सोशल मीडिया पर छाया रहा ‘नई फोस्टा’ का मुद्दा

फैडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन की जारी चुनाव प्रक्रिया के बीच नई संस्था फैडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल एसोसिएशन का मुद्दा बुधवार को दिनभर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र

less than 1 minute read
Google source verification
SURAT VIDEO: लेबर-ट्रांसपोर्ट संगठन निर्णय पर कायम

SURAT VIDEO: लेबर-ट्रांसपोर्ट संगठन निर्णय पर कायम

सूरत. फैडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन की जारी चुनाव प्रक्रिया के बीच नई संस्था फैडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल एसोसिएशन का मुद्दा बुधवार को दिनभर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना रहा। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी ने फोस्टा चुनाव समिति के समक्ष किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी है। उधर, इस नई फोस्टा के गठन व रजिस्ट्रेशन मामले में भी स्पष्टीकरण के पत्र भी सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुए। आठ वर्ष बाद फोस्टा चुनाव का बिगुल सूरत कपड़ा मंडी में बजा है। इस बिगुल के साथ ही मंगलवार को विस्फोटक जानकारी फैडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल एसोसिएशन के गठन व रजिस्ट्रेशन की सामने आई।

राजस्थान पत्रिका में बुधवार सुबह प्रकाशित ‘फोस्टा के पदाधिकारियों ने ही बना डाली नई फोस्टा’ खबर के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गरमा गया। सुबह से देर शाम तक इस मामले में तरह-तरह की व्यापारिक प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया के विभिन्न व्यापारिक समूह में होती रही। उधर, फोस्टा के पुराने पदाधिकारियों ने भी स्पष्टीकरण के तौर पर सोशल मीडिया में वायरल मैसेज में बताया कि यह संस्था उन्होंने व्यापारिक हित में आर्बिट्रेशन एक्ट के लाभ दिलाने के उद्देश्य से बनाई गई है। वहीं, इस मामले में फोस्टा चुनाव समिति के समक्ष किसी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।

-40 मार्केट्स से आए मतदाता प्रपत्र :

फोस्टा चुनाव प्रक्रिया में समिति ने 31 मई तक सूरत कपड़ा मंडी के सभी टेक्सटाइल मार्केट्स से मतदाता प्रपत्र भरकर भेजने की बात कही गई है। बुधवार को समिति के पास 40 टेक्सटाइल मार्केट्स से मतदाता प्रपत्र भरकर पहुंचाए गए हैं। समिति ने करीब दो सौ टेक्सटाइल मार्केट्स में फोस्टा चुनाव नियमावली व मतदाता प्रपत्र पिछले दिनों भिजवाए थे।