23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT : इंडोर स्टेडियम को नहीं मिलते राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजन

खेलों को बढ़ावा देने के लिए बने इंडोर स्टेडियम में खेल से ज्यादा हो रहे हैं कॉमर्शियल कार्यक्रम खेलों की तमाम सुविधाएं होते हुई भी अनदेखी अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में 20 साल में सिर्फ तीन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट

3 min read
Google source verification
SURAT

SURAT : इंडोर स्टेडियम को नहीं मिलते राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजन

सूरत.

सूरत की शान कहे जाने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में पिछले 20 साल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सिर्फ तीन खेल प्रतियोगिताएं हुईं। खेल की जगह स्टेडियम में व्यावसायिक कार्यक्रम अधिक हुए। सभी तरह के इनडोर खेलों के लिए स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं, फिर भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े खेल आयोजनों में सूरत को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसको लेकर कई कारण गिनाए जाते हैं। सबसे बड़ा और अहम कारण यह है कि यहां राष्ट्रीय स्तर का कोई खेल संगठन नहीं है। जो संगठन हैं, जिला स्तर के हैं और प्रदेश स्तर के संगठनों से जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन प्रदेश इकाई को मिलते हैं। इसके अलावा एयर कनेक्टिविटी, खास तौर पर इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी भी एक बड़ा कारण है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में एयर कनेक्टिविटी का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि खिलाडिय़ों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो। सूरत में इनडोर स्टेडियम १९९८ में तैयार हो गया था, लेकिन एयर कनेक्टिविटी काफी समय बाद मिली। शुरू में काफी समय तक दिल्ली के लिए सिर्फ एक विमान की सुविधा रही। अब एयर कनेक्टिविटी बेहतर हुई है और इंटरनेशनल फ्लाइट की सुविधा भी जल्द मिलने वाली है। बड़े पांच सितारा होटलों के मामले में भी सूरत पहले फिसड्डी था। पिछले कुछ साल में यहां कुछ होटल शुरू हुए है।
सूरत महानगर पालिका की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करीब 24 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया था। शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक कार्यक्रमों के लिए भी स्टेडियम किराए पर दिया जाता है। इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण दिसम्बर 1998 में हुआ था। पहले साल इसमें कोई खेल आयोजन नहीं हुआ। वर्ष 1999 में यहां दो राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं हुईं तो लगा था कि इसमें खेल प्रतियोगिताएं अधिक होंगी और देश को सूरत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मिलेंगे, लेकिन स्टेडियम में खेल की जगह व्यावसायिक कार्यक्रम अधिक हो रहे हैं।
स्टेडियम में 1998-99 में पांच व्यावसायिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ था। इस साल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। पिछले 20 साल में स्टेडियम में हुए खेल, शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक कार्यक्रमों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो इसमें व्यावसायिक कार्यक्रम ही सर्वाधिक हुए हैं। बीस साल में यहां तीन अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं 2006-07, 2008-09 और 2015-16 में हुई थीं। स्टेडियम का लाभ स्थानीय खिलाडिय़ों को कम मिल पाया है। बीस साल में यहां सिर्फ 21 स्थानीय खेल प्रतियोगिताएं हुईं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं भी गिनती की हुई हंै। 20 साल के दौरान राज्य स्तर की 11, जबकि राष्ट्रीय स्तर की 8 खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान 34 शैक्षणिक, 88 सांस्कृतिक, 112 सामाजिक और 282 व्यावसायिक कार्यक्रम हुए।
---
1998 से 2018 तक हुए खेल आयोजन
वर्ष स्थानीय राज्य राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कुल
1998-99 - - - - -
1999-00 - - 02 - 02
2000-01 - - 01 - 01
2001-02- 02 01 - - 03
2002-03 - - - - -
2003-04 02 02 01 - 05
2004-05 03 01 - - 04
2005-06 02 - - - 02
2006-07 - - - 01 01
2007-08 02 - 01 - 03
2008-09 02 - - 01 03
2009-10 - - 02 - 02
2010-11 02 03 - - 05
2011-12 - 01 - - 01
2012-13 - - - - -
2013-14 - 01 - - 01
2014-15 - - - - -
2015-16 - - - 01 01
2016-17 03 02 01 - 06
2017-18 03 - - - 03
कुल 21 11 08 03 43
शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक
और व्यावसायिक आयोजन
वर्ष शैक्षणिक सामाजिक सांस्कृतिक व्यावसायिक कुल
1998-99 - - 01 ०5 ०६
1999-00 ०१ ०१ 03 09 १४
2000-01 - ०२ 0२ ०७ ११
2001-02 - 0२ ०२ १० १४
2002-03 ०१ ०६ ०६ २४ ३७
2003-04 02 0४ 0७ २४ ३७
2004-05 03 0४ ०७ २४ ३८
2005-06 0३ ०५ ०५ ३४ ४७
2006-07 ०१ ०३ ०३ ०९ १६
2007-08 0३ ०३ ११ १५ ३२
2008-09 02 ०६ ०२ ०८ १८
2009-10 ०१ ०९ 0७ १२ ३०
2010-11 0३ १० ०७ १६ ३६
2011-12 ०३ १० ०६ २० ३९
2012-13 ०२ १४ ०७ १८ ४१
2013-14 ०३ 0७ ०२ १० २२
2014-15 - - - - -
2015-16 ०१ ०७ ०२ ११ २१
2016-17 ०१ 0८ 0४ १३ २६
2017-18 03 ११ ०४ १३ ३१
कुल ३४ ११२ ८८ २८२ ५१६

..तब रहा था अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में

इंडोर स्टेडियम पहली बार अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में उस समय आया था, जब यहां अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन एशियन जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इस स्तर के दूसरे आयोजन के लिए सूरत को दो साल इंतजार करना पड़ा। 2008 में यहां अंतरराष्ट्रीय लेपुलिस योग प्रतियोगिता हुई, जिसमें छह देशों के प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इसके सात साल बाद 2015 में इंडोर स्टेडियम में कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह देश में छठा और गुजरात में पहला कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस टूर्नामेंट था। इसमें ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, नाइजीरिया, मलेशिया और सिंगापुर समेत 25 देशों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था।