
Holi 2023
सूरत. सूरत कपड़ा मंडी के विभिन्न कपड़ा बाजार में व्यापारियों के बीच होली की रंगत जमने लगी है। शहर में राजस्थान व अन्य स्थलों से आई कलाकारों की टीमें अलग-अलग टेक्सटाइल मार्केट्स में आयोजित समारोह में राजस्थानी संस्कृति की प्रस्तुति लोकगीत व लोकनृत्य के माध्यम से देने लगी है। शनिवार को रिंगरोड कपड़ा बाजार व सारोली कपड़ा बाजार स्थित टेक्सटाइल मार्केट्स में रंगारंग होली कार्यक्रमों के आयोजन मार्केट एसोसिएशन व अन्य संगठनों की ओर से किए गए।
-रघुवीर में रंग, उत्सव और मची धमाल
होली के उपलक्ष में शनिवार शाम सारोली कपड़ा बाजार स्थित रघुवीर स्कार्लेट मार्केट परिसर में होली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान मार्केट के व्यापारियों ने रंग, उत्सव और धमाल के साथ रंगारंग कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह के दौरान मार्केट के व्यापारियों के अलावा कई आमंत्रित मेहमान मौजूद थे।
-जेजे मार्केट में भी जमा होली का रंग
रिंगरोड कपड़ा बाजार स्थित जेजे टेक्सटाइल मार्केट परिसर में होली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन शनिवार शाम को किया गया। समारोह के दौरान मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी व्यापारियों ने आमंत्रित मेहमानों का स्वागत चंदन लेप व पुष्पवर्षा के साथ किया। समारोह के दौरान रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में कई व्यापारी मौजूद रहे।
-होळिया में उड़े रे गुलाल...
रघुकुल टेक्सटाइल मार्केट में मार्केट एसोसिएशन की ओर से शनिवार शाम होली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान होली में रची-बसी राजस्थानी संस्कृति को मंच पर इंदौर से आए केसरिया बालम समूह के सदस्य कलाकारों ने जीवंत किया। इस दौरान कलाकारों ने लोकगीतों पर लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। समारोह में मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्य कपड़ा व्यापारियों ने आमंत्रित मेहमानों का स्वागत पुष्पवर्षा व चंदन के लेप से किया। मार्केट एसोसिएशन की ओर से होली स्नेहमिलन समारोह शाम को देर तक चला। इसमें सूरत कपड़ा मंडी में सक्रिय व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी व्यापारी भी मौजूद रहे।
-चंदन लेप लगाया, ठंडाई परोसी
मिलेनियम मार्केट स्थित सूरत आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन की ओर से शनिवार अपराह्न होली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आए मेहमानो का स्वागत चंदन लेप व फूलों से किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि होली का यह कार्यक्रम 12 साल बाद मनाया गया। इस अवसर पर कपडा मार्केट के अग्रणियो में अमरनाथ डोरा, राजेश्वरप्रसाद गुप्ता, सुनील जैन, सचिन अग्रवाल, सांवरप्रसाद बुधिया, संजय जगनानी, युवराज देशले, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संस्था के पूरन अडवानी, सतेंद्र पांडेय, दिनेश खंडेलवाल, प्रेम माखरिया आदि पदाधिकारियों ने मेहमानों का स्वागत किया।
Published on:
05 Mar 2023 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
