
क्वालिटी सर्विस में भी सूरत मनपा देश में सबसे आगे
विनीत शर्मा
सूरत. सूरत महानगर पालिका अब क्वालिटी सर्विस में भी देश में सबसे आगे होगी। मनपा प्रशासन ने अपनी वर्कशॉप के लिए आइएसओ 9001-2000 सर्टिफिकेशन के लिए कवायद शुरू कर दी है। यह सर्टिफिकेशन किसी भी संस्थान की सेवा गुणवत्ता का अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन है। साल 2013 में जब नवसारी सांसद सीआर पाटिल ने आइएसओ 9001-2008 सर्टिफिकेट हासिल किया था, सूरत के अधिकांश लोगों ने पहली बार सेवा क्षेत्र में आइएसओ सर्टिफिकेशन का महत्व समझा था। पाटिल को यह सर्टिफिकेशन सरकारी योजनाओं को लागू करने में उत्कृष्ट भूमिका और अपने दफ्तर के बेहतर प्रबंधन के लिए दिया गया था। यह सर्टिफिकेट हासिल करने वाले वे देश के पहले सांसद थे और कई सांसदों ने इसकी प्रक्रिया समझने के लिए पाटिल के दफ्तर के चक्कर लगाए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाजपा सांसदों को पाटिल के दफ्तर का सिस्टम समझने की सलाह दी थी।
आइएसओ सर्टिफिकेशन को लेकर आने वाले दिनों में सूरत एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनेगा। मनपा प्रशासन ने सेवाओं में गुणात्मक सुधार करते हुए आइएसओ 9001-2000 सर्टिफिकेट हासिल करने की कवायद शुरू कर दी है। मनपा आयुक्त शालिनी अग्रवाल की पहल पर मनपा प्रशासन ने अपनी वर्कशॉप के लिए सर्टिफिकेशन का प्रोसेस शुरू किया है।
तैयार की क्वालिटी मैनेजमेंट पॉलिसी
विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए नीतियां तय करने में सूरत मनपा देश की सभी स्थानीय निकायों में सबसे आगे है। सोलर, पर्यावरण और ई-व्हीकल पाॅलिसी के बाद मनपा ने आइएसओ सर्टिफिकेशन के लिए क्वालिटी मैनेजमेंट पॉलिसी तैयार की है। इसके तहत मनपा प्रशासन वर्कशॉप पर उन औपचारिकताओं को पूरा करेगा, जो आइएसओ सर्टिफिकेशन के लिए जरूरी हैं।
Published on:
24 May 2023 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
