सूरत

SURAT NAVRATRA NEWS: यज्ञ अनुष्ठान और नित्य पूजा-आराधना का दौर जारी

- विजयादशमी पर्व की तैयारियां भी दिखीं, उमियाधाम में परंपरागत गरबा कार्यक्रम

2 min read
Oct 17, 2023
NAVRATRA

सूरत. मां जगदंबा की पूजा-आराधना के नवरात्र पर्व पर शहर में गरबा कार्यक्रमों के साथ धार्मिक आयोजनों का सिलसिला भी जारी है। इस दौरान विभिन्न मंदिरों समेत अन्य स्थलों पर यज्ञ अनुष्ठान, पूजा-अभिषेक, पाठ आदि के आयोजन किए जा रहे हैं।शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां भगवती के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-आराधना विधि-विधान से की गई। इस मौके पर वराछा स्थित उमियाधाम में परम्परागत गरबा नृत्य के का सिलसिला जारी है। यहां प्रतिदिन रात्रि में श्रद्धालु महिला-पुरुष आरती के बाद गरबा गीतों पर गरबों में शामिल होते हैं। वहीं, अंबिका निकेतन समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भीड़ होती है।

- रावण के पुतले होने लगा तैयार :

श्रीआदर्श रामलीला ट्रस्ट की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान 24 अक्टूबर को वेसू क्षेत्र में विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर 65 फीट के रावण का पुतला फूंका जाएगा। मैदान प्रांगण में रावण का पुतला बनाने के कार्य में मथुरा के कारीगर सक्रिय हैं। रावण दहन के दौरान आतिशबाजी के भी आकर्षक नजारे शहरीजनों को देखने को मिलेंगे और इसमें कारीगर व्यस्त हैं।

- केंद्रीय रेल राज्यमंत्री भी पहुंची :

बिहार विकास परिषद की ओर से रांदेर के रामनगर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान केंद्रीय रेल व वस्त्र राज्यमंत्री दर्शना जरदोष भी माताजी के दर्शन करने पहुंचीं। आयोजक परिषद के पदाधिकारियों ने जरदोष को महोत्सव में जारी धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।

- यज्ञवेदी में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां :

उधना के खरवर नगर स्थित श्रीदक्षिणाभिमुखी शनि-हनुमान मंदिर आश्रम में नवरात्र महोत्सव के मौके पर स्वामी विजयानंदपुरी महाराज के सानिध्य में पंचकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में महाराज ने बताया कि सुबह-शाम दो सत्र में आयोजित महायज्ञ में श्रद्धालु देवीसुक्त पाठ समेत अन्य मंत्रोच्चार के साथ यज्ञवेदी में आहुतियां देते हैं। इस दौरान नियमित पूजा-पाठ, आरती, सत्संग आदि के आयोजन भी आश्रम परिसर में जारी है।

Published on:
17 Oct 2023 09:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर