
surat news- सूरत में इस बहाने जुटे 1300 सीए
सूरत
इन्स्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउन्टन्ट ऑफ इंडिया की ओर से वेस्टर्न इन्डिया रीजनल काउन्सिल की सूरत शाखा में शनिवार से दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेन्स शुरू हुआ। कांफ्रेंस के दौरान 1300 से अधिक सीए शामिल हुए।
उधना-मगदल्ला रोड पर हॉटल में आयोजित कॉन्फ्रेन्स में आईसीएआई के पूर्व प्रमुख सीए सुनील तलाटी ने इ एसेसमेन्ट से होने वाले लाभ, समय का बचाव और अन्य लाभ की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने हिन्दू अनडिवाइडेट फैमिली(एचयूएफ) के मामलमें में भी हाइकोर्ट और सुप्रिमकोर्ट के कुछ फैसलों की जानकारी दी। सीए प्रमोद जैन ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट फॉर्म 3 सीबी और 3सीडी में कुछ नए परिवर्तनों की जानकारी दी। मोटिवेशनल स्पीकर ज्ञान वत्सलदास ने मोटिवेशनल स्पीच देकर सीए को स्वस्थ्य और क्वॉलिटी लाइफ जीने के गुर समझाए।
ब्रांच सेक्रेटरी नवीन जैन ने बताया कि कांफ्रेंस के दौरान 1300 से अधिक सीए शामिल हुए।इस दौरान सीए ब्रांच, सूरत के चेयरमैन मिहीर ठक्कर सहित अन्य पदाधिकारी व सीए उपस्थित रहे।
Published on:
22 Dec 2019 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
