9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

surat news : पुलिस पर पथराव व तोडफ़ोड़ के मामले में ४० और गिरफ्तार

surat news :- मोब लिचिंग के विरोध में रैली दौरान हुई थी हिंसा

less than 1 minute read
Google source verification
file

surat news : पुलिस पर पथराव व तोडफ़ोड़ के मामले में ४० और गिरफ्तार

सूरत. मक्कई पुल पर मोब लिचिंग के विरोध में मौन रैली के दौरान पुलिस पर पथराव व तोडफ़ोड़ को लेकर अठवा पुलिस ने ४० और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक एच.आर.कुवाडिया ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे २५ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ व पूर्व में पकड़े गए ९ आरोपियों से हुई पूछताछ व अन्य साक्ष्यों के आधार पर १५ और अभियुक्तों को नामजद कर गिरफ्तार किया गया। शाम को उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लाजपोर जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मोब लिंचिंग के विरोध में रैली का आयोजन किया गया था। बिना अनुमती रैली को आगे बढऩे से रोकने पर रैली में शामिल उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया था और सरकारी वाहनों में तोडफ़ोड़ की थी। जिसमें दो आलाधिकारियों समेत पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। इस घटना को लेकर पुलिस ने ४ हजार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था तथा नौ जनों को गिरफ्तार किया था।