7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS: हॉल में गूंजे महर्षि गौतम के जयकारे

न्यायशास्त्र के प्रणेता अक्षपाद महर्षि गौतम की जयंती चैत्र शुक्ल प्रतिपदा बुधवार को श्री महर्षि गौतम गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सेवा समिति की ओर से हर्षोल्लास के साथ मनाई

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS: हॉल में गूंजे महर्षि गौतम के जयकारे

SURAT NEWS: हॉल में गूंजे महर्षि गौतम के जयकारे

सूरत. न्यायशास्त्र के प्रणेता अक्षपाद महर्षि गौतम की जयंती चैत्र शुक्ल प्रतिपदा बुधवार को श्री महर्षि गौतम गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सेवा समिति की ओर से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समाज के अध्यक्ष भवानी शंकर पंचारिया ने बताया कि परवत पाटिया में आईमाता रोड स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी हॉल में जयंती समारोह की शुरुआत शाम चार बजे गणगौर पूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ की गई। इस दौरान समाज की महिला इकाई सक्रिय रही। इससे पूर्व समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पं. माणिक शास्त्री व अन्य की मौजूदगी में महर्षि गौतम की प्रतिमा मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई। बाद में भजन-कीर्तन की प्रस्तुति सुरेश जोशी समेत अन्य गायक कलाकारों ने दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गुर्जरगौड़ समाज के महिला-पुरुष मौजूद रहे। इस दौरान हॉल में महर्षि गौतम के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम में महाप्रसादी से पहले महर्षि गौतम की महाआरती की गई। इस अवसर पर समाज के अग्रणी मेघराज पंचारिया, आनंद जोशी, जवाहर नाबरिया, झूमरमल पंचारिया, मुन्नालाल उपाध्याय, शंकरलाल तिवारी, कन्हैयालाल जोशी समेत अन्य कई महानुभाव मौजूद थे।

गणगौर शोभायात्रा में उमड़ेगी भीड़


सूरत. राजस्थान के लोकपर्व गणगौर का समापन 16वें दिवस चैत्र शुक्ल तृतीया शुक्रवार को होगा। इस दौरान शहर के परवत पाटिया, मगोब, उधना आदि क्षेत्र में विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहेंगे और परंपरागत तरीके से गौर माता को ईसरजी के साथ भावभीनी विदाई देंगे। हर बार की तरह इस बार भी गणगौर उत्सव समिति की ओर से परवत पाटिया क्षेत्र स्थित जैननगर सोसायटी से शुक्रवार शाम चार बजे गणगौर शोभायात्रा की शुरुआत की जाएगी। यात्रा से पूर्व गणगौर दर्शन व पूजन कार्यक्रम दोपहर सवा दो बजे से किया जाएगा। इसके बाद यात्रा जैननगर से रवाना होकर नीलकंठ हाइट, वाटिका टाउनशिप, पिंकसिटी, शिव मंदिर, मॉडलटाउन, गजानंद अपार्टमेंट होते हुए डुंभाल बालाजी मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। रास्ते में जगह-जगह पूजन, स्वागत आदि के आयोजन भी किए जाएंगे।

-मारवाड़ी सेवा संघ निकालेगी यात्रा :

संघ की ओर से गणगौर उत्सव व शोभायात्रा का आयोजन शुक्रवार अपराह्न सवा तीन बजे सारोली स्थित मॉडलटाउन पार्क सोसायटी से किया जाएगा। यात्रा यहां से बाजे-गाजे के साथ शुभम एलीगेंट्स, अभिषेक रेजिडेंसी, दर्शन अपार्टमेंट होते हुए नरेंद्र पंचासरा स्मृति भवन जाकर समाप्त होगी।

-उधना में भी निकलेगी शोभायात्रा :

गणगौर के 16वें दिवस शुक्रवार शाम को शहर के उधना क्षेत्र में श्रीरामायण प्रचार मंडल, उधना की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। बाजे-गाजे, झांकियों के साथ यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहेंगे। यात्रा क्षेत्र में भ्रमण के बाद लाभेश्वर महादेव मंदिर जाकर समाप्त होगी और बाद में तापी नदी के नानपुरा स्थित नावड़ी घाट पर जवारे विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा होंगे।