8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS: गुजरात के गृहमंत्री से मिली शहर गणेश उत्सव समिति

चार फीट की प्रतिमा स्थापना व पंडाल बनाने की मांगी अनुमति, शाम को समिति की बैठक भी हुई आयोजित

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS: गुजरात के गृहमंत्री से मिली शहर गणेश उत्सव समिति

SURAT NEWS: गुजरात के गृहमंत्री से मिली शहर गणेश उत्सव समिति

सूरत. कोरोना काल में गणपति बप्पा को विधिविधान से आमंत्रण के बाद प्रतिष्ठापित करने के उद्देश्य से शहर गणेश उत्सव समिति रविवार को शहर में आए गुजरात के गृह मंत्री प्रदीपसिंह जाड़ेजा से मिले। इस दौरान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री जाड़ेजा के समक्ष दस दिवसीय गणपति महोत्सव के आयोजन की अनुमति सरकार के स्टंडर्ड ऑपरेटिव प्रोसिजर (एसओपी) के तहत मांगी है।
भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तक सूरत महानगर में कई दशकों से दस दिवसीय गणपति महोत्सव मनाने की परम्परा है और शहरभर में इसका संचालन विधिवत तरीके से सूरत शहर गणेश उत्सव समिति व अन्य धार्मिक-सामाजिक संगठन के सैकड़ों सदस्य मिलकर करते हैं। गतवर्ष कोरोना काल में प्रशासन ने गणपति महोत्सव के आयोजन की अनुमति नहीं दी थी और ज्यादातर लोगों ने घरों में ही गणपति प्रतिमा स्थापित कर दस दिवसीय गणपति महोत्सव मनाया था। गतवर्ष के समान कोरोना काल का असर इस बार भी बरकरार है और ऐसी स्थिति में महोत्सव के आयोजन पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। इन सबके बीच शहर गणेश उत्सव समिति ने 10 सितम्बर से 19 सितम्बर तक मनाए जाने वाले गणपति महोत्सव की तैयारियों का श्रीगणेश रविवार से पहली बैठक के साथ कर दिया। बैठक से पूर्व समिति का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को शहर के मेहमान बने गुजरात सरकार के गृहमंत्री प्रदीपसिंह जाड़ेजा से भी मिला। इस दौरान सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप गणपति महोत्सव मनाने की अनुमति के अलावा 4 फीट की प्रतिमा स्थापना व छोटे पंडाल बनाने की स्वीकृति देने की बात प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने गृहमंत्री जाड़ेजा से कही। गृहमंत्री जाड़ेजा से मुलाकात के दौरान समिति के पदाधिकारियों के अलावा विधायक पूर्णेश मोदी भी मौजूद रहे।

-बैठक सम्पन्न, सौंपेंगे ज्ञापन

वहीं, रविवार शाम सूरत शहर गणेश उत्सव समिति की पहली बैठक गोपीपुरा स्थित हिन्दू मिलन मंदिर परिसर में बुलाई गई। बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष स्वामी अंबरीषानंद महाराज, महामंत्री सीतारामदास महाराज व स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज, प्रमुख अनिल बिस्किटवाला समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में गृहमंत्री प्रदीपसिंह जाड़ेजा से मुलाकात व उनके समक्ष रखी गई गणपति महोत्सव आयोजन की जानकारी पर चर्चा की गई। बाद में तय किया गया कि सोमवार को सूरत शहर प्रशासन को गणपति महोत्सव आयोजन के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा जाएगा।