15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS DAYRI: रक्तदान शिविर में २७७ यूनिट रक्त संग्रहित

श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन वेसू में श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम के अंजनी हॉल में किया

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS DAYRI: रक्तदान शिविर में २७७ यूनिट रक्त संग्रहित

SURAT NEWS DAYRI: रक्तदान शिविर में २७७ यूनिट रक्त संग्रहित

सूरत. श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन वेसू में श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम के अंजनी हॉल में किया गया। शिविर की शुरुआत सुबह बाबा श्याम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से की गई। शिविर में महावीर होस्पीटल ब्लड बैंक, सेवियर ब्लड बैंक एवं सरदार वल्लभभाई पटेल ब्लड बैंक की टीम के सदस्यों के अलावा आयोजक श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रहे। शिविर के दौरान कुल २७७ यूनिट रक्त संग्रहित किया गया और ट्रस्ट ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया। शिविर में महावीर होस्पीटल ब्लड बैंक टीम ने ११७ यूनिट, सेवियर ब्लड बैंक टीम ने १३५ यूनिट व सरदार वल्लभभाई पटेल ब्लड बैंक टीम ने २५ यूनिट रक्त संग्रहित किया। शिविर के दौरान ट्रस्ट के रामप्रकाश रुंगटा, विनोद कानोडिय़ा, संदीप बेरीवाला, योगेश झाखलिया समेत कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।


व्यापारिक बैठक में बताए बीमा सुरक्षा के फायदे


सूरत. वेसू स्थित मनभरी फार्म में रविवार सुबह सूरत मर्कंटाइल एसोसिएशन की ओर से आयोजित साप्ताहिक व्यापारिक बैठक व्यापार सुरक्षा के लिए बीमा की जरूरत के बारे में खास बताया गया। बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे न्यू इंडिया इंस्यूरेंस के पूर्व वरिष्ठ अधीक्षक डीके राय ने बताया कि सूरत कपड़ा मंडी के प्रत्येक व्यवसायी को बीमा पॉलिसियों और सरकारी योजनाओं के माध्यम से जोखिम प्रबंधन की पूरी जानकारी रखनी चाहिए। कपड़ा उद्योग में १० करोड़ से अधिक टर्नओवर होने पर क्रेडिट बीमा पॉलिसी लेनी चाहिए। बीमा सुरक्षा संबंधी अन्य जानकारी में वक्ता ने ट्रांसपोर्ट बीमा कवर, दुकान-गोदाम में रखे स्टॉक का बीमा, दुकान और कारखाने में कार्यरत कर्मचारियों का चिकित्सा कामगार मुआवजा, व्यक्तिगत बीमा आदि के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में सूरत मर्कंटाइल एसोसिएशन के प्रमुख नरेंद्र साबू, अशोक गोयल, सुरेन्द्र अग्रवाल, आत्माराम बाजारी, राजीव ओमर, राजकुमार चिरानिया, दुर्गेश टिबडेवाल, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अरविंद जैन, रामकिशोर बजाज, विजय कोटरीवाल, संदीप गुप्ता, केवल असीजा, गौरव भसीन, अरविंद जैन, राजेश गुरनानी, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद थे।

लहरिया परिधान में मनाई हरियाली तीज


सूरत. श्रावण शुक्ल तृतीया रविवार को प्रवासी राजस्थानी समाज की महिलाओं ने परंपरागत तरीके से हरियाली तीज का त्योहार मनाया। इस दौरान महिलाओं ने सज-संवरकर सोसायटी-अपार्टमेंट के अलावा आसपास स्थित बाग-बगीचों में हरियाली तीज के मौके पर कई कार्यक्रमों में भाग लिया। शहर के परवत पाटिया क्षेत्र में ऋषिविहार योगा ग्रुप की ओर से वीर तेजाजी उद्यान में हरियाली तीज का त्योहार मनाया। वहीं, परवत पाटिया स्थित विनायक रेजिडेंसी में प्रवासी राजस्थानी महिलाओं ने लहरिया परिधान में सोसायटी के गार्डन में हरियाली तीज महोत्सव मनाया। इस दौरान महिलाएं झूला झूली और लोकगीत गाई।
......