22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS DAYRI: अग्रवाल समाज ट्रस्ट महिला इकाई का गठन

-नीलम अग्रवाल अध्यक्ष व चित्रा अग्रवाल बनी सचिव

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS DAYRI: अग्रवाल समाज ट्रस्ट महिला इकाई का गठन

SURAT NEWS DAYRI: अग्रवाल समाज ट्रस्ट महिला इकाई का गठन

सूरत. अग्रवाल समाज ट्रस्ट की महिला इकाई का गठन मंगलवार को घोड़दौडऱोड स्थित अग्रवाल समाज भवन में किया गया। जानकारी में इकाई की निवर्तमान अध्यक्ष अलका अग्रवाल ने बताया कि नई महिला इकाई का गठन अग्रवाल समाज ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक बनारसी, सचिव रामप्रसाद अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य गौरीशंकर अग्रवाल की मौजूदगी में किया गया। इसमें अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, सचिव चित्रा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अंबिका गुप्ता को बनाया गया। इनके अलावा उपाध्यक्ष रेखा जालान, सहसचिव अनीता अग्रवाल व सहकोषाध्यक्ष संगीता सिहोटिया को मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने बताया कि नवगठित महिला इकाई में 24 सदस्य महिलाएं शामिल की गई है। महिला इकाई समाज द्वारा संचालित अग्रवाल गल्र्स हॉस्टल में रह रही एक सौ बहनों की सुख-सुविधा की देखरेख प्राथमिकता से करेगी।

सावन तीज उत्सव आज


सूरत. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई, सूरत की ओर से सावन तीज उत्सव का आयोजन बुधवार को वेसू स्थित नियॉन बैंक्वेंट हॉल में किया जाएगा। सावन तीज उत्सव के दौरान महिला इकाई की ओर से जोड़ी नम्बर वन के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

सावन में वन भ्रमण कार्यक्रम


सूरत. श्रीखेड़ापति बालाजी सेवा समिति की ओर से श्रावण मास के उपलक्ष में वन भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के बसंत खेतान ने बताया कि वन भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई और बाद में समिति के महिला-पुरुष सदस्य सांकरी स्थित श्रीस्वामीनारायण मंदिर, गलतेश्वर महादेव मंदिर आदि स्थलों पर गए। इस मौके पर कई रोचक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में समिति के संजय गुप्ता, ओम सिहोटिया, रामस्वरुप पंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

कुबेर भंडारी दर्शन यात्रा


सूरत. गुजरात प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में सावन मास के उपलक्ष में वन भ्रमण व कुबेर भंडारी दर्शन यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुबेर भंडारी महादेव मंदिर दर्शन के दौरान भजन-कीर्तन के अलावा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस मौके पर विनोद अग्रवाल, रामकरण बाजारी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सीतेश बंसल, बजरंग गाडोदिया समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

मंगलपाठ व तीज सिंजारा उत्सव कल


सूरत. श्रीकेड सती महिला मंडल की ओर से केडिया परिवार की कुलदेवी केड सती माता का मंगलपाठ व तृतीय तीज सिंजारा उत्सव कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। मंडल की रेणु मनोज केडिया ने बताया कि मंगलपाठ व तीज सिंजारा उत्सव का आयोजन वेसू में स्टार गैलेक्सी सोसायटी के बैंक्वेंट हॉल में किया जाएगा और पाठ का वाचन वर्षा सोनी द्वारा किया जाएगा।

गुजरात इकाई सम्मानित


सूरत. अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा शनि-रवि को वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम प्रांगण में किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभा में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, गुजरात इकाई का बेहतर सेवा कार्य के लिए सम्मान किया गया। सभा में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, यूपी सरकार के केबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। गुजरात इकाई का बेहतर सेवा कार्य के लिए सम्मान प्रदेश अध्यक्ष राजेश भारुका, महामंत्री राजू खंडेलवाल, सूरत जिला अध्यक्ष अनिल रुंगटा, अशोक अग्रवाल आदि पदाधिकारियों ने ग्रहण किया।