8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS DAYRI: ओद्यौगिक इकाइयों में नए बिजली कनेक्शन देने की शुरुआत

- कड़ोदरा, कीम, पीपोदरा, लसकाणा, अमरोली व सायण स्थित वीविंग इकाइयों में कई शिकायतें  

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS DAYRI: ओद्यौगिक इकाइयों में नए बिजली कनेक्शन देने की शुरुआत

SURAT NEWS DAYRI: ओद्यौगिक इकाइयों में नए बिजली कनेक्शन देने की शुरुआत

सूरत. शहर के विभिन्न ओद्यौगिक क्षेत्र में नए बिजली कनेक्शन देने, आपूर्ति बाधित होना व बिजली की आंख-मिचौली मामले में बुधवार को सूरत वीवर्स एसोसिएशन ने दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसमें काफी समय से लंबित पड़ी बिजली के नए कनेक्शन की अर्जियों को स्वीकारने पर सहमति बनी है। अन्य मुद्दों पर कंपनी के महाप्रबंधक के साथ बातचीत की जाएगी।

एसोसिएशन के विजय मांगुकिया ने बताया कि सूरत के कड़ोदरा, कीम, पीपोदरा, लसकाणा, अमरोली व सायण क्षेत्र स्थित वीविंग इकाइयों में जीईबी की बिजली सप्लाय मामले में कई शिकायतें आम हैं। इस संबंध में बुधवार शाम कापोदरा स्थित ऊर्जा सदन में जीईबी अधिकारियों के साथ सूरत वीवर्स एसोसिएशन की जरूरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन ने घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने, बिजली की आंखमिचौली व नए कनेक्शन तत्काल देने संबंधी अपने तीनों मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे। बैठक में उक्त सभी ओद्यौगिक क्षेत्र में वीवर्स की ओर से 320 नए बिजली कनेक्शन के लिए दी गई अर्जियों को स्वीकारने पर सहमति जताई गई और नए कनेक्शन की अर्जियां लिए जाने की बात भी स्वीकारी। हालांकि बैठक में घंटों तक बिजली गुल रहने व बार-बार बिजली गुल होने के मामले में उचित समाधान नहीं हो पाने की जानकारी सूरत वीवर्स एसोसिएशन ने दी है।

स्मार्ट कपल हैप्पी फैमिली सेमिनार 11 को


सूरत. भारतीय जैन संघटना, सूरत इकाई की ओर से स्मार्ट कपल हैप्पी फैमिली सेमिनार का आयोजन रविवार सुबह नौ बजे से वेसू में भगवान महावीर यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में किया जाएगा। सेमिनार में संगठन के राष्ट्रईय अध्यक्ष राजेन्द्र लुंकड़ विशेष रूप से जानकारी देंगे। इस मौके पर महापौर हेमाली बोघावाला समेत कई मेहमान व संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

भागवत कथा शुरू


सूरत. शहर के भटार स्थित श्रीराजस्थान विश्वकर्मा भवन में श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत बुधवार से हुई। कथा की शुरुआत में क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। 13 जून तक आयोजित होने वाली भागवत कथा में व्यासपीठ से जयपुर के संत प्रह्लादपुरी महाराज प्रतिदिन दोपहर सवा दो बजे से अलग-अलग प्रसंग श्रद्धालुओं को सुनाएंगे। कथा की पूर्णाहुति 14 जून को महायज्ञ, महाप्रसादी आदि के आयोजन के साथ की जाएगी।