16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS DAYRI: आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास स्थल का हुआ भूमिपूजन

- सूरत के वेसू क्षेत्र में होगा चातुर्मास, स्थानीय श्रावक समाज में उत्साह, गतिविधियां शुरू

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS DAYRI: आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास स्थल का हुआ भूमिपूजन

SURAT NEWS DAYRI: आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास स्थल का हुआ भूमिपूजन

सूरत. जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें अधिशास्ता युगप्रधान आचार्य महाश्रमण का आगामी वर्ष 2024 का चातुर्मास सूरत में होने जा रहा है। चातुर्मास को लेकर स्थानीय श्रावक समाज में उत्साह है व चातुर्मास व्यवस्था समिति ने चातुर्मास को सफल बनाने की गतिविधियां शुरू कर दी है।इस सिलसिले में गुरुवार सुबह चातुर्मास स्थल वेसू के भगवान महावीर कॉलेज परिसर में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरुआत में बहुश्रुत परिषद के सदस्य मुनि उदितकुमार ने प्रवास स्थल से मंगलपाठ किया। इस दौरान चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय सुराना, महामंत्री नानालाल राठौड़ समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में स्थल पर मौजूद थे। भूमिपूजन के बाद चातुर्मास स्थल पर प्रवचन पंडाल व आवास व्यवस्था से जुड़े कार्यों की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान सूरत तेरापंथ समाज के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा उधना, परवत पाटिया, लिंबायत, कामरेज, चलथान आदि क्षेत्रों के संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

24 जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत


सूरत. शहर के वेसू क्षेत्र में 24 जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत गुरुवार से की गई। इस मौके पर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें साधु-साध्वी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थ। आचार्य रत्नचंद्र सुरीश्वर महाराज की प्रेरणा से क्षेत्र में 24 जिनालय का निर्माण करवाया गया है। 26 शिखर व 4 रंगमंडप युक्त जिनालय में सभी 24 तीर्थंकर भगवान के दर्शन का लाभ श्रद्धालुओं को मिलेगा। 24 जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव की गुरुवार को शोभायात्रा से शुरुआत की गई और यह 16 दिसम्बर तक चलेगा। शोभायात्रा में 38 से ज्यादा जिन प्रतिमाओं के अलावा कई संतवृंद, हाथी, बग्गी, घोड़ा, बैंड, नासिक व पंजाबी ढोल के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। महोत्सव में 10 दिसंबर को मूळनायक भगवान की प्रतिष्ठा की बोली होगी और 15 दिसंबर को प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा।

रक्तदान शिविर 10 को


सूरत. शहर के गोडादरा स्थित वृजधाम सोसायटी प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार 10 दिसंबर को किया जाएगा। शिविर के दौरान गोडादरा क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसायटियों के अलावा डेढ़ दर्जन से ज्यादा सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं शामिल रहेंगी। शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा और इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर आयोजित भजन कार्यक्रम में बाबा रामदेव भक्त मंडल (मगरा क्षेत्र) की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।