
SURAT NEWS DAYRI: दिव्यांग शाला में दीपदान
सूरत. कार्तिक मास में दीपदान के महत्व को दिव्यांग बच्चों को बताने के उद्देश्य से इस्कॉन के सिटीलाइट्स भक्ति वृक्ष समूह की ओर से पीपलोद स्थित द डिसेबल वेलफेयर संचालित दिव्यांग शाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समूह के रोहित अग्रवाल ने बताया कि शाला संस्थापक कनु टेलर समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में दिव्यांगों को कार्तिक मास में दीपदान का महत्व विस्तार से बताया गया और उन्हें दीपदान कार्यक्रम में जोड़ा गया। इस अवसर पर समूह की ओर से भक्ति कार्यक्रम का आयोजन भी शाला प्रांगण में किया गया। इस मौके पर सिटीलाइट्स भक्ति वृक्ष समूह के सुशील खन्ना, राजेश नेमानी, सुधा जुनेजा, आस्था खन्ना, अलका अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, नीता कपुर, रीमा अग्रवाल आदि मौजूद थे।
आत्मकल्याण यात्रा निकली
सूरत. श्रीसिवांची मालाणी समेतशिखरजी महातीर्थ संघ यात्रा आत्मकल्याण यात्रा का आयोजन श्रीनाकोड़ा सोशल ग्रुप व श्री जैन नवयुवक मंडल की ओर से बुधवार को किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाली 15 दिवसीय यात्रा में एक हजार आठ यात्री शामिल है जो अलग-अलग तीर्थस्थलों की यात्रा करेंगे। यात्रा के उपलक्ष में शोभायात्रा, सिद्धचक्र अनुष्ठान आदि के आयोजन शांति मंगल हॉल में किए गए।
जननी धाम में शाखा ने मनाई दिवाली
सूरत. अग्रवाल विकास ट्रस्ट, अग्रसेन महिला शाखा की ओर से दीपावली के अवसर पर बुधवार को कामरेज के निकट जननी धाम में एचआईवी पीडि़त बच्चों के बीच दिवाली उत्सव मनाया गया। इस दौरान शाखा की सदस्य व पदाधिकारी महिलाओं ने बच्चों को कपड़े, खाने का सामान, मिठाई, चॉकलेट, वेफ़र्स, पटाखे, दीये, जरूरी सामान आदि बांटे। इस मौके पर महिला शाखा अध्यक्षा सुधा चौधरी, रुचिका रुंगटा आदि मौजूद थी।
सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान
सूरत. लायंस क्लब ऑफ सूरत-अठवालाइंस की ओर से बुधवार को सोसायटी के सफाई कर्मचारियों को दीपावली के उपलक्ष में सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के प्रमोद अग्रवाल, ममता अग्रवाल, महेंद्र जैन, रजनी जैन समेत अन्य ने सभी सफाई कर्मचारियों को मिठाई, पटाखे समेत अन्य सामग्री बांटी। क्लब की ओर से गुरुवार को भेस्तान स्थित शेल्टर होम में रह रहे लोगों के बीच दीपावली उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।
Published on:
19 Oct 2022 09:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
