7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS DAYRI: गोपाष्टमी पर्व आज, होगा गौ पूजन

गौशाला में गौ पूजन समेत अन्य कई कार्यक्रम, छठ पूजा कार्यक्रम, हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी आयोजित

2 min read
Google source verification
GOOD NEWS: गीर गाय के पालन ने बदल दी आदिवासी महिलाओं की तकदीर

GOOD NEWS: गीर गाय के पालन ने बदल दी आदिवासी महिलाओं की तकदीर

सूरत. गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर गुरुवार को शहर समेत आसपास की गौशाला में गौ पूजन समेत अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर गौभक्त श्रद्धालु श्रीसोमोलाई हनुमान गौशाला, ओम नंदेश्वर गौशाला, गोकुल गौशाला समेत अन्य कई गौशाला में गौ सेवा के लिए पहुंचेंगे। कार्तिक शुक्ल अष्टमी गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। गोपाष्टमी पर्व के उपलक्ष में शहर व आसपास की गौशाला के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में गौ माता का श्रद्धालु विधिविधान से पूजा-आराधना करेंगे।

-जिला पुलिस अधीक्षक भी पहुंची

बिहार विकास परिषद की ओर से जहांगीरपुरा स्थित इस्कॉन मंदिर घाट पर बुधवार शाम छठ पूजा कार्यक्रम के दौरान सूरत जिला पुलिस अधीक्षक उषा राडा, आयकर आयुक्त मयंक पांडे, महापौर हेमाली बोघावाला, शासकपक्ष नेता अमितसिंह राजपूत समेत अन्य लोग पहुंचे। यहां पर परिषद के पदाधिकारियों ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।

हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी आयोजित


सूरत. कार्तिक मास के उपलक्ष में सिटीलाइट स्थित प्रेमप्रकाश आश्रम से दस दिवसीय हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी का आयोजन कार्तिक शुक्ल षष्ठी बुधवार से स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री के सानिध्य में प्रारम्भ किया गया। क्षेत्र में हरिनाम संकीर्तन के साथ भ्रमण कर बाद में सभी श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और वहां पर स्वामी ने सत्संग में बताया कि अमृत वेला में जागकर हरिनाम संकीर्तन से सत्कर्म रूपी पूंजी मजबूत होती है और शुद्ध हवा से शारीरिक तंदुरुस्ती भी मिलती है।

लक्ष्मीकांत बने प्रदेश उपाध्यक्ष


सूरत. अखिल भारतीय कोळी समाज के गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भीमपोर निवासी लक्ष्मीकांत पटेल की नियुक्ति की गई है। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पटेल व राष्ट्रीय महामंत्री मनु चावड़ा के निर्देश पर गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ऋत्विक मकवाणा ने प्रदेश उपाध्यक्ष व दक्षिण गुजरात जोन प्रभारी के रूप में की है।