सूरत

SURAT NEWS DAYRI: बैठक में बनाई होली समारोह की योजना

सीकर नागरिक परिषद, कार्यकारिणी की बैठक में होली स्नेहमिलन समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

2 min read
Feb 04, 2023
SURAT NEWS DAYRI: बैठक में बनाई होली समारोह की योजना,SURAT NEWS DAYRI: बैठक में बनाई होली समारोह की योजना

सूरत. सीकर नागरिक परिषद, कार्यकारिणी की बैठक शनिवार शाम पांच बजे श्रीसालासर कपड़ा बाजार स्थित न्यू टीटी मार्केट के बोर्डरुम में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 26 फरवरी को होने वाले होली स्नेहमिलन समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इसके अलावा परिषद के आगामी सेवा कार्यों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में परिषद के अध्यक्ष श्रीराम बिदावतका, महामंत्री गोकुलचद बजाज, कोषाध्यक्ष रमेश चोकडि़का, नटवर टाटनवाला, दिनेश शर्मा, बसंत खैतान, श्याम सिहोटिया, सुरेश हुडीलवाला, बजरंगलाल अग्रवाल, प्रमोद पिपराली समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का सी-20 व जी-20 में चयन


सूरत. धार्मिक-सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल को भारत सरकार के सिविल-20 व जी-20 में चयनित किया गया है। इस आशय की जानकारी गांधीनगर स्थित तेरापंथ भवन में भारत सरकार द्वारा मनोनीत रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी अधिकृत सम्पूर्णा की संस्थापक शोभा गुप्ता ने पिछले दिनों दी। कार्यक्रम में मंडल की पदाधिकारी वीणा बैद व लता जैन को प्रतीक ध्वज व लोगो दिए गए। मंडल की इस उपलब्धि पर सूरत तेरापंथ समाज ने खुशी जताई है।

डॉ. हर्षिता जैन बनी राष्ट्रीय प्रभारी


सूरत. भारतीय जैन संघटना की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत स्मार्ट गर्ल्स प्रोग्राम की राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में डॉ. हर्षिता जैन का चयन किया गया है। स्मार्ट गर्ल्स प्रोग्राम के तहत संस्था महिला शिक्षा, स्वास्थ्यव स्वावलंबन व सशक्तिकरण पर जोर देती है। सूरत महानगर व जिले की सैकड़ों स्कूलों में हजारों लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। डॉ. हर्षिता जैन के राष्ट्रीय प्रभारी पद पर मनोनीत होने पर आयोजित सम्मान समारोह में गुजरात अध्यक्ष संजय जैन,महामंत्री संजय चावत, सूरत अध्यक्ष अजय अजमेरा, मंत्री रौनक कांकरिया, गणपत भंसाली, कैलाश ज़ाबक, संजय बोथरा, रतनलाल भलावत, डॉ. श्रेयांस जैन, डॉ. सुरेन्द्र जैन, केके जैन, राजू मांडोत, मोनिका मांडोत, मीनाक्षी जैन आदि मौजूद थी।

Published on:
04 Feb 2023 07:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर