15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS DAYRI: सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंदिर का लोकार्पण

गोडादरा क्षेत्र में भावनापार्क सोसायटी स्थित श्रीभावनेश्वर बालाजी बाबोसा मंदिर का लोकार्पण हर्षोल्लास के माहौल में किया

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS DAYRI: सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंदिर का लोकार्पण

SURAT NEWS DAYRI: सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंदिर का लोकार्पण

सूरत. शहर के गोडादरा क्षेत्र में भावनापार्क सोसायटी स्थित श्रीभावनेश्वर बालाजी बाबोसा मंदिर का लोकार्पण रविवार को हर्षोल्लास के माहौल में किया गया। मंदिर लोकार्पण से पूर्व सुबह शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे महिलाएं मंगल कलश लेकर महाराणाप्रताप सर्कल से गोडादरा होते हुए श्रीभावनेश्वर बालाजी बाबोसा मंदिर के प्रांगण में पहुंची। शोभा यात्रा में बाजे-गाजे के साथ श्रीबाबोसा भगवान की पालकी यात्रा भी शामिल रही। सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ यात्रा ने राजस्थानी एवं गुजराती नृत्य एवं नासिक ढोल के साथ मंदिर प्रांगण में प्रवेश किया। इसके बाद बाबोसा भगवान की परम आराधिका मंजू बाईसा श्रीबाबोसा भगवान की ध्वजा लेकर मंदिर पहुंची और मंदिर का लोकार्पण किया। उसके बाद बाईसा ने मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा की एवं 21 नदियों के जल से महाभिषेक किया।

- देर रात तक चली भजन संध्या :

इसके बाद शाम छह बजे से श्री बाबोसा भगवान का कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन मंदिर प्रांगण के पीछे शनिदेव मंदिर के सामने मैदान में किया गया। कीर्तन में भजनों की प्रस्तुति देने के लिए मुंबई से नम्रता करवा, नागदा से दिलीप सिसोदिया, दिल्ली से अरुण सुराणा, भरत छाजेड, दीपक दुगड आदि मौजूद रहे। सभी ने बारी-बारी से भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सवामणी प्रसाद का भोग लगाया गया। कार्यक्रम में श्रीबालाजी बाबोसा भक्त मंडल समेत अन्य सहयोगी संस्थाएं सक्रिय रहीं।

सेमिनार में मासिका महोत्सव की दी जानकारी


सूरत. अग्रवाल विकास ट्रस्ट युवा एवं महिला शाखा की ओर से मासिका महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत रविवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के श्यामकुंज हॉल में आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता डाॅ. अमी याग्निक ने समाज में निषिद्ध माने जाने वाले विषय लेडीज मासिक-धर्म व हाइजीन के बारे में जानकारी दी और मासिक के दौरान इकोफ्रैंडली प्रोडक्ट के उपयोग पर जोर दिया। सेमिनार में लड़कों को भी मासिक धर्म में होने वाले दर्द को मशीन से समझाया गया। इस दौरान नाटिका के माध्यम से भी मासिक धर्म के बारे में बताया गया। इस अवसर पर कमलेश याग्निक, डाॅ. मनीषा झावर, अग्रवाल विकास ट्रस्ट के उपाध्यक्ष प्रमोद पोद्दार, सचिव राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, युवा शाखा अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, महिला शाखा अध्यक्ष सुधा चौधरी, कार्यक्रम संयोजिका सुप्रिया झुनझुनवाला, मुस्कान बंसल आदि मौजूद थे।