8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS DAYRI: श्रीश्याम कृपा महोत्सव आज

आशीर्वाद पार्क परिवार द्वारा भजन संध्या व निशान यात्रा का आयोजन

2 min read
Google source verification
SURAT VIDEO: निशान पूजन में झूमे बाबा श्याम के भक्त

SURAT VIDEO: निशान पूजन में झूमे बाबा श्याम के भक्त

सूरत. सिटीलाइट स्थित आशीर्वाद पार्क परिवार द्वारा भजन संध्या व निशान यात्रा का आयोजन रविवार शाम पांच बजे से सोसायटी प्रांगण में किया जाएगा। परिवार के सदस्य रमाकांत पोद्दार ने बताया कि फाल्गुन मास के उपलक्ष में बाबा श्याम के श्रृंगारित दरबार के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर भजन संध्या की शुरुआत की जाएगी। इसमें भोपाल की निशा द्विवेदी समेत अन्य कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद सोमवार सुबह साढ़े छह बजे सोसायटी से निशान यात्रा निकलेगी जो विभिन्न मार्ग से होकर श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम पहुंचेगी।


फागोत्सव में उड़ी गुलाल, बरसे पुष्प


सूरत. भटार रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस के राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में सत्संग समिति ग्रुप एवं सुंदरकांड ग्रुप की ओर से होली का रंगारंग कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। फागोत्सव कार्यक्रम के दौरान राधा कृष्ण की जीवंत झांकियों के साथ आमंत्रित कलाकार ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान समिति की सदस्य महिलाओं ने नाचते-गाते, गुलाल उडा़ते पुष्पवर्षा के साथ फागोत्सव मनाया। कार्यक्रम में समिति की सदस्य महिलाओं के साथ बच्चे भी उत्साह के साथ शामिल हुए।

अग्रसेन भवन में होली का मस्तीभरा कार्यक्रम आज


सूरत. सीकर जिला नागरिक परिषद की ओर से होली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया जाएगा। परिषद के कार्यक्रम संयोजक दिनेश शर्मा व श्याम सिहोटिया ने बताया कि शाम पांच बजे से सिटीलाइट में महाराजा अग्रसेन भवन के द्वारका हॉल में होली स्नेेहमिलन व सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें राजस्थान में शेखावाटी के प्रसिघ्द कलाकारों द्वारा चुटकले, मस्तीभरे नृत्य, फागुन गीतों की फुवार चंग ओर ढोलक की ताल पर बरसेगी। इस अवसर पर बच्चे नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगे। परिषद अध्यक्ष श्रीराम बिदावतका एवं महामंत्री गोकुलचंद बजाज ने बताया कि समारोह में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तीन जनों को सीकर गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

निशान यात्रा एवं भजन संध्या 3 मार्च को


सूरत. श्रीशक्ति धाम सेवा समिति द्वारा फाल्गुनी एकादशी के उपलक्ष में 3 मार्च को निशान यात्रा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। निशान यात्रा घोड़दौड़ रोड पर राम चौक से सुबह साढ़े सात बजे रवाना होगी और विभिन्न मार्ग से होकर बाद में सिटीलाइट स्थित रानी सती मंदिर पहुंचेंगी। रात्रि आठ बजे से मंदिर परिसर में भजन संध्या होगी, इसमें आमंत्रित कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।

होली स्नेहहमिलन समारोह आज


सूरत. हनुमानगढ़ जिला नागरिक परिषद की ओर से होली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम छह बजे से कड़ोदरा के निकट चोखी ढाणी किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान व प्रतिभा सम्मान का आयोजन होगा। समारोह में रंगांरग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।