
SURAT NEWS DAYRI: समाज की बेटी व बहू रश्मि का सम्मान
सूरत. हाल ही में सूरत महानगरपालिका की स्थाई समिति की सदस्य बनी नवनिर्वाचित पार्षद रश्मि साबू के सम्मान में माहेश्वरी समाज की ओर से रविवार को समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन सिटीलाइट स्थित माहेश्वरी भवन में किया गया। सम्मान समारोह के दौरान सूरत जिला माहेश्वरी सभा, क्षेत्रीय सभा व सहयोगी संस्था के अलावा समाज के अलग-अलग महिला मंडल और नारी शक्ति ने रश्मि साबू का सम्मान किया। समारोह में गुजरात प्रदेश व अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों ने भी समाज की बेटी व बहू साबू का सम्मान किया। समारोह का संचालन मधुसूदन राठी ने किया। समाज के मीडिया प्रभारी जय सारड़ा ने बताया कि समाज के 30 से ज्यादा संगठनों ने समारोह में भाग लिया।
दो हजार पांच सौ यूनिट रक्त संग्रहित
सूरत. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के जन्मदिवस के उपलक्ष में रविवार को महारक्तदान शिविर का आयोजन ङ्क्षलबायत के नीलगिरी मैदान व पालनपुर पाटिया क्षेत्र में किया गया। शिविर का आयोजन लिंबायत नागरिक समिति व पालनपुर पाटिया नागरिक समिति की ओर से किया गया और इस दौरान 2 हजार 500 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में महापौर हेमाली बोघावाला, भाजपा महानगर इकाई अध्यक्ष निरंजन झांझमेरा, महामंत्री किशोर बिंदल, मुकेश दलाल के अलावा भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
निशान पूजन का आयोजन
सूरत. श्रीश्याम अखंड ज्योत सेवा समिति की ओर से निशान ध्वज पूजन कार्यक्रम का आयोजन रविवार सुबह वेसू स्थित श्यामविला सोसायटी प्रांगण में किया गया। इस दौरान बाबा श्याम के शृंगारित दरबार के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर भजनों की प्रस्तुति दी गई। बाद में समिति के कार्यकर्ता खाटूधाम के लिए रवाना हुए। समिति की ओर से खाटूधाम में आयोजित फाल्गुन मेले में श्यामकुंड के निकट से सेवा कार्य में भाग लेने के लिए एक सौ कार्यकर्ता 19 मार्च को रवाना होंगे।
शिविर एक सौ तीन यूनिट रक्त संग्रहित
सूरत. तेरापंथ युवक परिषद, परवत पाटिया की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को कुंभारिया गांव स्थित नेचरवैली सोसायटी के क्लब हाउस में किया गया। शिविर की जानकारी में परिषद के अध्यक्ष कांतिलाल सिंघवी ने बताया कि किरण होस्पीटल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान 103 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का आयोजन नेहा फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर तेयुप के राष्ट्रीय सहप्रभारी कुलदीप कोठारी, परामर्शक अनिल चौधरी, नेहा फाउंडेशन के राजेन्द्रकुमार सेठिया, पर्यवेक्षक प्रदीप पुगलिया, नेचरवैली परिवार से ललित सिंघवी, लोकेश सिंघवी आदि की सक्रियता रही।
सूरत की बेटी को मिला महिला गौरव सम्मान
सूरत. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन के 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन असम में किया गया। आयोजन के दौरान भारतभर से सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया और इनमें सूरत की बेटी रितू राठी भी शामि रही। रितू को समाज के प्रति योगदान एवं सेवा के लिए महिला गौरव सम्मान दिया गया।
Published on:
14 Mar 2021 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
