
SURAT NEWS DAYRI: राममंदिर अक्षत बांटने घर-घर जाएंगे स्वयंसेवक
सूरत. अयोध्या में राममंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण के लिए अक्षत देने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। संघ कार्यकर्ता बसंत खेतान ने बताया कि अक्षत वितरण के लिए वेसू में अंबिका भाग के मध्यस्थ कार्यालय का उद्भाटन श्याम प्लाजा में शनिवार शाम किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय संत समिति, सूरत के अध्यक्ष स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज, संत जीवराजानंदगिरी महाराज के अलावा दीपक चौकसी, श्रीराम खंडेलवाल, देवेन्द्र गुप्ता, आलोक अग्रवाल, सुनील सेकसरिया, बजरंग खेमका, राकेश चिरानियां आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्र से बाइक रैली के साथ पहुंचे थे।
सोसायटी से 900 किलोग्राम घृत संग्रहित
सूरत. अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर आयोजित होने वाले 1008 कुंडीय श्रीहनुमंत महायज्ञ के सिलसिले में सूरतनगरी में घृत संग्रह अभियान जारी है। अब घृत संग्रह समिति घर-घर जाकर महायज्ञ के लिए घृत संग्रह कर रही है। रविवार को वेसू स्थित कैपिटल ग्रीन सोसायटी में समिति के सदस्यों की ओर से अभियान का आयोजन किया गया। इसमें 900 किलोग्राम घृत के 60 टीन का संकलन सोसायटी के धर्मप्रेमियों के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के अशोक हाकिम, सुनील अग्रवाल, कैलाश लोहिया, चंदू पंसारी, हरि सिंगडोदिया, गोपाल अग्रवाल, भगवान चांडक, गणेश अग्रवाल विशेष सहयोगी बने। इस दौरान घृत संग्रह समिति के अरुण पाटोदिया, कैलाश अग्रवाल, सुशील भगेरिया समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
दाम्पत्य सूत्र में बंधे 20 जोड़े
सूरत. लाडीलोहाणा सिंधी पंचायत और श्रीलाड सिंधी सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से पांचवां सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन रविवार को सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। सम्मेलन में समाज के 20 जोड़ों ने विधिविधान से विवाह संपन्न कर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। इस मौके पर समाज के खुशालदास तुलस्यानी, चेतनदास खत्री, ठाकुरदास, चंद्रकांत तन्ना, तुलसीदास मंगनानी, लक्ष्मणदास लिलवानी आदि मौजूद थे। सम्मेलन में शामिल जोड़े सूरत के अलावा वड़ोदरा, गोधरा, मथुरा और कानपुर से शामिल थे। इस अवसर पर माता की चौकी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
Published on:
17 Dec 2023 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
