1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS: फाल्गुन मास और चहुंओर बाबा श्याम-बाबा श्याम

-श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम में निशान ध्वज समर्पण का दौर प्रारम्भ, पूरे फागुन में रहेगा श्याम नाम के जयकारों का जोर

3 min read
Google source verification
SURAT NEWS: फाल्गुन मास और चहुंओर बाबा श्याम-बाबा श्याम

SURAT NEWS: फाल्गुन मास और चहुंओर बाबा श्याम-बाबा श्याम

सूरत. फाल्गुन मास के पहले रविवार को ही शहर में श्यामप्रेमियों की बाबा श्याम के साथ मस्तीभरी भक्ति के नजारे देखने को मिलने लगे हैं और यह सिलसिला पूरे मास में यूं ही चलता रहेगा। रविवार सुबह जहां खाटूधाम के समान श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम में भक्तिभाव के साथ कई किलोमीटर तक पैदल चलकर निशान ध्वज समर्पण तो शाम को बाबा श्याम के शृंगारित दरबार के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन के बाद श्रीश्याम महोत्सव में देर रात तक गूंजते भजन और धमाल से श्यामभक्ति की गूंज दूर तक सुनाई दी है। जहां श्यामप्रेमी संगठन व मंडलों ने फाल्गुन मास में निशान ध्वज पदयात्रा की तैयारियां प्रारम्भ की है, वहीं रविवार को वेसू स्थित आस्था सोसायटी से निशान ध्वज पदयात्रा निकली। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला-पुरुष बाबा का निशान हाथ में लेकर पैदल-पैदल श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम पहुंचे और भक्तिभाव के साथ अर्पित किए। निशान ध्वज पदयात्रा के आयोजन आगामी दिनों में शहर में यूं ही जारी रहेंगे।

श्रद्धालु महिला-पुरुष निशान लेकर श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम पहुंचे

जहां श्यामप्रेमी संगठन व मंडलों ने फाल्गुन मास में निशान ध्वज पदयात्रा की तैयारियां प्रारम्भ की है, वहीं रविवार को वेसू स्थित आस्था सोसायटी से निशान ध्वज पदयात्रा निकली। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला-पुरुष बाबा का निशान हाथ में लेकर पैदल-पैदल श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम पहुंचे और भक्तिभाव के साथ अर्पित किए। निशान ध्वज पदयात्रा के आयोजन आगामी दिनों में शहर में यूं ही जारी रहेंगे।

-श्रीरंगीला श्याम सेवा समिति

खाटू मेले में सेवा देने वाली श्रीरंगीला श्याम सेवा समिति की ओर से फाल्गुन मेले के उपलक्ष में निशान ध्वज पदयात्रा का आयोजन 8 मार्च को किया जाएगा। समिति के गणेश अग्रवाल ने बताया कि समिति के सभी निशान ध्वज पदयात्री 8 मार्च को रेल द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 9 मार्च को रींगस पहुंचेंगे। बाद में रींगस से पैदल निशान यात्रा लेकर भंडारा स्थल होते हुए खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के चरणों में निशान ध्वज अर्पित करेंगे।

-श्रीश्याम अखंड ज्योत सेवा समिति

फाल्गुन सुदी एकादशी के उपलक्ष में श्रीश्याम अखंड ज्योत सेवा समिति की ओर से 9 मार्च को निशान ध्वज पदयात्रा निकाली जाएगी। समिति के सुशील चिरानिया ने बताया कि 9 मार्च को समिति के 150 से ज्यादा निशान ध्वज पदयात्री ट्रेन से खाटूधाम के लिए प्रस्थान करेंगे और 10 मार्च को रींगस से पैदल निशान यात्रा के साथ खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर बाबा को निशान अर्पित करेंगे। इससे पूर्व 6 मार्च से समिति के सदस्य पदयात्रियों की सेवा कार्य में शामिल होंगे।

-श्रीसांवरिया सेवा संघ

फाल्गुन शुक्ल एकादशी के उपलक्ष में श्रीसांवरिया सेवा संघ की ओर से 11वीं श्रीश्याम निशान पदयात्रा का आयोजन 11 मार्च को किया जाएगा। यात्रा प्रभारी कैलाश सिंघानिया ने बताया कि यात्रा सुबह 8 बजे सिटीलाइट स्थित सूर्यप्रकाश रेसिडेंसी से प्रारंभ होकर अणुव्रतद्वार होकर वीआईपी रोड स्थित बाबा श्याम के श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम पहुंचेगी। यात्रा के दौरान बैंड-बाजा, हाथी-घोड़े, बग्गी, झांकी, पुष्पवर्षा, इत्रफुहार आदि शामिल रहेंगे।

-श्रीश्याम प्रचार मंडल महिला इकाई

बाबा श्याम के प्रिय फाल्गुन मास के उपलक्ष में महिला इकाई की ओर से निशान ध्वज पदयात्रा का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा। पदयात्रा की शुरुआत सुबह आठ बजे वेसू स्थित नंदनवन-2 सोसायटी से बाजे-गाजे के साथ की जाएगी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला-पुरुष बाद में श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम पहुंचेंगे और निशान ध्वज अर्पित करेंगे।

Story Loader