
SURAT NEWS: लंदन पार्लियामेंट में डॉ. सैनी को ग्लोबल गांधी अवाॅर्ड
सूरत. शहर के सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनीष सैनी का लंदन पार्लियामेंट में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्कलेव में ग्लोबल गांधी अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। लंदन में पिछले दिनों आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय समारोह में भारत व यूके के स्वास्थ्य, विकास, विज्ञान, तकनीक, साहित्य, समाजसेवा, राजनीति आदि क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था। इस समारोह में शहर के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनीष सैनी को लंदन पार्लियामेंट के वेस्टमिन्स्टर में ग्लोबल गांधी अवॉर्ड व सिटी हॉल में लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. सैनी ने भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वास्थ्य व मेडिकल क्षेत्र के संदर्भ में संबोधन भी किया।
रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव का समापन आज
सूरत. तेरापंथ युवक परिषद, सूरत इकाई की ओर से शहर में इन दिनों रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव जारी है। 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित स्मरणोत्सव के दौरान शहर में कुल 35 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। परिषद के अध्यक्ष सचिन जैन व मंत्री श्रेयांस सिरोहिया ने बताया कि रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के दौरान एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, हॉस्पिटल, बैंक, ग्रॉसरी मॉल समेत अन्य स्थलों पर विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर के आयोजन जारी है। एक अक्टूबर रविवार तक आयोजित होने वाले स्मरणोत्सव में 2 हजार यूनिट रक्त संग्रहित किए जाने का लक्क्ष्य तेरापंथ युवक परिषद ने रखा है। उल्लेखनीय है कि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज डागा के नेतृत्व में पूरे देश और नेपाल में 358 शाखाओं के माध्यम से गतवर्ष 17 सितंबर को एक ही दिन में 6 हजार से अधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 2.5 लाख से अधिक यूनिट रक्त एकत्र कर वर्ल्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था।
Published on:
30 Sept 2023 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
