शहर के कॉलेज रोड स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, राज्य के उद्योग मंत्री बलवंतसिंह राजपूत, वित्त मंत्री कनू देसाई समेत उद्योग जगत के लोगों की मौजूदगी में वाइब्रेंट गुजरात की प्री-इवेंट समिट आयोजित की गई। इसमें केमिकल्स एवं प्रेट्रो केमिकल्स में वैश्विक सहयोग व व्यापार के अवसर तथा इस क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले प्रवाह व नवीन प्रणाली सहित विविध विषयों पर विस्तार के साथ चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि भरुच जिले के दहेज व वागरा में पीसीपीआईआर की स्थापना की गई है। केमिकल व प्रेट्रो केमिकल के क्षेत्र की विविध कंपनियों ने जिले व राज्य में कुल 35 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है, इसमें 75 प्रतिशत राशि का निवेश भरुच जिले में होगा।