
SURAT NEWS: राजेंद्र चौधरी बने चौर्यासी विधानसभा के सहप्रभारी
सूरत. भाजपा महानगर इकाई की ओर से महानगर की सभी विधानसभाओं के बूथ लेवल ऑफीसर तथा प्रभारी-सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें पार्टी के युवा कार्यकर्ता राजेंद्र चौधरी को चौर्यासी विधानसभा में सहप्रभारी की जिम्मेदारी पार्टी संगठन ने सौंपी है। चौर्यासी विधानसभा में प्रभारी के रूप में विनोद पाटिल व सहप्रभारी के तौर पर राजेंद्र चौधरी व राजेंद्र पटेल शामिल है। राजेंद्र चौधरी की नियुक्ति पर सर्व राजस्थानी समाज ने खुशी व्यक्त की है।
राधिका का हुआ सम्मान
सूरत. सीए फाइनल परीक्षा में देशभर में अव्वल रही राधिका बेरीवाला के सम्मान में रविवार को सूरत मर्कंटाइल एसोसिएशन की ओर से वेसू में वीआईपी रोड स्थित मनभरी फार्म में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य व्यापारियों ने राधिका को शॉल, स्मृतिचिह्न, अभिनंदन पत्र भेंट किए। कार्यक्रम के बाद सूरत मर्कंटाइल एसोसिएशन की साप्ताहिक व्यापारिक बैठक आयोजित हुई और उसमें आर्बिटेशन एक्ट समेत अन्य व्यापारिक विषयों पर बातचीत की गई। इस दौरान आकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रियंका टिबड़ेवाल, डॉ. नितिन के अलावा नरेंद्र साबू, अशोक गोयल, दुर्गेश टिबड़ेवाल, राजकुमार चिरानिया, महेश पाटोदिया, मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल समेत अन्य कई व्यापारी मौजूद थे।
सम्मान समारोह आयोजित
सूरत. सिटीलाइट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन सिटीलाइट में महाराजा अग्रसेन भवन के द्वारका हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में सीए फाइनल परीक्षा में पूरे भारत में प्रथम रही राधिका बेरीवाला समेत शीर्ष पर रहे पांच छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद व्रजेश उनडकट, सुमन गाडिया, डिंपल के अलावा रवि छावछरिया, विनय केजरीवाल, सुशील गर्ग समेत अन्य मौजूद थे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित
सूरत. राजस्थान के सिरोही में स्थित पावापुरी जैन तीर्थ जिनालय एवं सच्चियाय माता मंदिर की 22वीं वर्षगांठ पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सूरत के सच्चियाय माता सेवक संघ ने मंदिर पर ध्वजा चढ़ाने का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान संघ के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
Published on:
20 Feb 2022 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
