
SURAT NEWS: दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सूरत आए
सूरत. दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब बुधवार देर रात सूरत पहुंचे। यहां समुदाय के वरिष्ठ सदस्यों ने उनका स्वागत-सत्कार किया गया। सैयदना साहब हर साल की तरह इस साल भी सूरत में समाज के वार्षिक शैक्षणिक सेमिनार "इस्तिफ़ादा इल्मिया" में शामिल होने आए हैं। शनिवार से आयोजित हो रही इस सेमिनार में दुनियाभर से दाऊदी बोहरा समाज के लोग सूरत आने लगे हैं।तीन चरणों में आयोजित इस्तिफ़दा इल्मिया सेमिनार में इस्लामी दर्शन, इतिहास और न्यायशास्त्र के साथ-साथ शिक्षा और कौशल विकास सत्र शामिल रहेंगे। सेमिनार में छात्रों, पेशेवरों, शिक्षकों तथा सैयदना साहब के प्रशासन के सदस्यों के साथ-साथ अलजामिया-तुस-सैफियाह अरबी अकादमी के स्नातक भी हिस्सा लेंगे।
इस संबंध में दाऊदी बोहरा समाज, सूरत के जनसंपर्क संयोजक हातिम फखर ने बताया कि सूरत में आयोजित वार्षिक सेमिनार में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस दौरान धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का 80वां जन्मदिवस भी मनाया जाएगा। शहर के झांपा बाजार और इसके आसपास स्थित विभिन्न सामुदायिक केन्द्रों में होने वाले सेमिनार के साथ-साथ, आगंतुकों को जानकारी देने के लिए खैमत-अल-रियादा सामुदायिक खेल मैदान में पर्यावरण और व्यवसाय जैसे विषयों पर आधारित स्टॉल और प्रदर्शनियां भी आयोजित होगी। सेमिनार के आयोजन के लिए सूरत दाउदी बोहरा समाज की विभिन्न टीमें और समितियां तैयार की गई हैं।
- हर साल रहती है सेमिनार की उत्सुकता :
सेमिनार में भाग लेने के लिए अमेरिका से आई पेशे से वकील उम्मेहानी इस्माइल ने बताया कि हर साल मैं इस सेमिनार में भाग लेने के लिए उत्सुक रहती हूं। यह सेमिनार मुझे नए कौशल विकसित करने और जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रबुद्ध तरीके से समझने में मदद करता है। सेमिनार में एक सरल और सफल इनसान बनने के साथ-साथ सकारात्मक कार्य करने की शक्ति मिलती है। शैक्षणिक कार्यशाला में सभी चर्चा में हिस्सा लेते हैं।
Published on:
19 Oct 2023 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
