
SURAT NEWS: हिन्दू समाज में कुरीतियां इस्लामिक आक्रमण की देन
सूरत. विश्व हिंदू परिषद महानगर इकाई की ओर से सोमवार को वेसु के भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम हॉल में सामाजिक समरसता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता में रूप में मौजूद रही दीदीमां साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि आज भी जब हम सब प्रबुद्धजन विचार करते है तो हिन्दू समाज में भेदभाव, छुआछूत दिखती है। ऐसे में यह विचार आता है कि जन सनातन धर्म के ग्रन्थों में कहीं छुआछूत, भेदभाव का जिक्र नही है तो यह फिर कहां से आई। सभी जाति-सम्प्रदाय के संतों ने एक साथ एक सुर में प्रभु सुमिरन किया है और उनके कई ग्रन्थ है, सभी ने आडम्बर का विरोध किया है। यहां तक चौथी शती में भारत आए चीनी यात्री फाह्यान ने भी छुआछूत, भेदभाव का कही वर्णन नही किया। वास्तविक तौर पर भारत में भेदभाव, छुआछूत को लेकर पहली बार इस्लामिक आक्रमण पहुंचा था। वक्त बदलने के साथ यह चरम पर भी पहुंचा पर इसमें इस्लामिक आक्रमण की बाध्यता ही सभी जगह अधिक रही थी। मौजूदा दौर में धर्मांतरण को रोकने के लिए सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एक होकर सामने आना होगा। गोष्ठी का दौरान कई आमंत्रित मेहमान व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के अलावा ब?ी संख्या में श्रोता मौजूद थे।
ई-मित्र कार्ड जागरूकता अभियान
सूरत. श्रीराष्ट्रीय ब्राह्मण परशुराम सेना , विप्र सेना एवं नरेन्द्र मोदी विचारमंच के तत्वावधान में गोडादरा स्थित विप्र सेना कार्यालय सूरत में विप्र सेना महिला मंडल की कार्यकारी अध्यक्षा कविता तिवाडी के नेतृत्व में ई-मित्र कार्ड के रजिस्ट्रेशन का आयोजन किया गया ।कार्ड से मिलने वाली सुविधाओ की पुरी जानकारी दी गई और कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। सेंकडो की संख्या मे महिलाओ और पुरूषो ने बढ चढकर इस अभियान में हिस्सा लेते हुऐ सेंकडो की संख्या में फार्म भरकर रजिस्टर्ड करवाया।
Published on:
25 Jan 2022 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
