13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS: श्रावण का पहला रविवार, कांवड़ यात्रा का रहा जोर

-विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने निकाली कांवड़ यात्रा, श्रावण का पहला सोमवार आज

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS: श्रावण का पहला रविवार, कांवड़ यात्रा का रहा जोर

SURAT NEWS: श्रावण का पहला रविवार, कांवड़ यात्रा का रहा जोर

सूरत. भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए तापी-नर्मदा का जल कांवड़ में भरकर दूर-दूर से यात्रा के साथ लेकर आने का दौर अब शहर में शुरू हो गया है। श्रावण मास के पहले रविवार को शहर में अलग-अलग सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से कांवड़ यात्रा के आयोजन किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने कांवड़ में तापी जल भरकर शहर के अलग-अलग क्षेत्र स्थित शिवालयों में भगवान महादेव का तापी जल से जलाभिषेक किया है।

-कांवड़ यात्रा में शिव महिमा का बखान

श्रावण मास के उपलक्ष में अध्यात्म चेतना चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार सुबह कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु महिला-पुरुष बड़ी संख्या में नानपुरा में तापी नदी के नावड़ी घाट पहुंचे। घाट पर सभी श्रद्धालुओं ने ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण तोला, महासचिव अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्याम सिहोटिया व अमित तापडिय़ा आदि के साथ कांवड़ का विधिविधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद कांवड़ में तापी जल भरकर सभी श्रद्धालु घाट से बोल बम-तारक बम के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। श्रद्धालु कांवडि़ए अठवागेट, घोड़दौडऱोड, सिटीलाइट होते हुए संकटमोचन मंदिर पहुंचे और वहां भगवान शिव का तापी जल से अभिषेक किए।

-कुरुक्षेत्र घाट से निकली कांवड़ यात्रा

प्रजापति मित्र मंडल के प्रजापति कांवड़ संघ की ओर से नौवीं कांवड़ पदयात्रा का आयोजन रविवार सुबह में किया गया। कांवड़ यात्रा की शुरुआत जहांगीरपुरा स्थित तापी नदी के कुरुक्षेत्र घाट से की गई। यात्रा में साढ़े पांच सौ से ज्यादा श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल रहे। यात्रा की शुरुआत से पूर्व कुरुक्षेत्र घाट पर संघ व मंडल के भागीरथभाई, किशनभाई, छोगमल, रूपचंद, अशोकभाई आदि के साथ सभी श्रद्धालुओं ने कांवड़ पूजन में भाग लिया और बाद में कांवड़ में तापी जल भरकर यात्रा शुरू की गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला-पुरुष रास्ते में बोल बम-तारक बम की गूंज करते हुए विभिन्न मार्ग से होकर खटोदरा स्थित जागनाथ महादेव मंदिर पहुंचे और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किए।