9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS: दर्शनार्थियों की लगी कतार, धूमधाम से मनी जलाराम बापा की जयंती

-बालाजी रोड समेत शहर में अन्य कई क्षेत्र स्थित जलाराम मंदिरों में हुए विभिन्न कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS: दर्शनार्थियों की लगी कतार, धूमधाम से मनी जलाराम बापा की जयंती

SURAT NEWS: दर्शनार्थियों की लगी कतार, धूमधाम से मनी जलाराम बापा की जयंती

सूरत. विरपुर धाम के संस्थापक संत जलाराम बापा की जयंती के अवसर पर सोमवार को बालाजी रोड समेत शहर के विभिन्न क्षेत्र स्थित जलाराम मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ रही। इस अवसर पर मंदिरों में पूजा, यज्ञ-हवन, भंडारा समेत अन्य कई धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन भी किए गए।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक शुक्ल सप्तमी सोमवार को संत जलाराम बापा की जयंती सूरत सहित दक्षिण गुजरात में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती मौके पर बालाजी रोड पर जलाराम बापा मंदिर समेत शहर के रांदेर, वराछा, कतारगांव एवं अन्य क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में भी सजावट की गई। जलाराम बापा की जयंती के मौके पर सोमवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ दर्शन करने पहुंची। यहां पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ-हवन, पूजा-अनुष्ठान, सत्यनारायण कथा के अलावा भंडारे आदि के आयोजन में भाग लिया। जलाराम बापा की जयंती के अवसर पर श्री जलाराम सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से जलाराम जयंती का बड़ा कार्यक्रम सोमवार को अडाजन स्थित जोगाणीनगर पार्टी प्लॉट में आयोजित किया गया। इस दौरान वहां बापा की श्रृंगारित झांकी के समक्ष अन्नकूट दर्शन व भंडारे आदि के आयोजन किए गए और बड़ी संख्या में यहां लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

होमगाड्र्स यूनिट ने मनाया एकता दिवस


सूरत. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सोमवार को सूरत जिला होमगाड्र्स यूनिट ने एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन उमरा पुलिस थाने के पास एसएमसी पार्टी प्लॉट में किया। इस अवसर पर जिला कमांडेट डॉ. प्रफुल्ल शिरोया के नेतृत्व में सूरत शहर के सात जोन के 400 से ज्यादा होमगाड्र्स ने एकता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में मोरबी दुखान्तिका में शामिल मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए दो मिनट का मौनधारण किया गया। इसके बाद व्याख्यान, एकता संकल्प समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. दक्षेश ठाकर, प्रणव ठाकर, मेहुल मोदी, कैजाद वाडिया, दीपक मिथर समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।