12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS: शिवयोग और सिद्ध योग में होगी बाबा भोलेनाथ की आराधना

शिवालयों में कल गूंजेगा बम-बम-भोले, 24 घंटे तक चलेगा रुद्रीपाठ

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS: शिवयोग और सिद्ध योग में होगी बाबा भोलेनाथ की आराधना

SURAT NEWS: शिवयोग और सिद्ध योग में होगी बाबा भोलेनाथ की आराधना

सूरत. बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह के संयोग पर महाशिवरात्रि महापर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धालु शिव योग और सिद्ध योग में भगवान शिव की विशेष आराधना करेंगे। वहीं, शिवालय, आश्रम, मंदिर में महाशिवरात्रि महापर्व की तैयारियां भी की गई है।
महाशिवरात्रि का महापर्व फाल्गुन कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि के मौके पर मनाया जाएगा और इसकी शुरुआत गुरुवार को दोपहर दो बजकर 40 मिनट से की जाएगी। ज्योतिषियों के मुताबिक इस बार महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर शिव योग तथा सिद्ध योग का भी संयोग बन रहा है। इस विशेष संयोग में शिव आराधना का विशेष महत्व बताया गया है। महाशिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष में शहर के कई शिवालयों, मंदिर, आश्रम व अन्य धार्मिक स्थलों पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और इसकी तैयारियां की जा रही है। हालांकि कोरोना का असर शहर व आसपास में फिर से दिखाई पडऩे लगा है और इसलिए ज्यादातर आयोजक कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुरूप आयोजनों की तैयारियां कर रहे हैं।

-यूं रहेंगे शिव योग और सिद्ध योग

महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर गुरुवार को शिव योग में भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की आराधना श्रद्धालु प्रारम्भ करेंगे। ह योग गुरुवार को सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक है और इस योग में गुरुमंत्र व गुरु पूजा का संकल्प किया जा सकेगा। इसके बाद सिद्ध योग प्रारम्भ होगा और इसमें की गई मंत्र साधना, जप साधना व ध्यान साधना शुभ फलदायी मानी जाती है। मध्यरात्रि में शिवजी के मंत्रों का जाप उत्तम माना गया है।

-यह रहेगी शुभ मुहूर्त की अवधि

11 मार्च गुरुवार को फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से प्रारम्भ होकर 12 मार्च शुक्रवार को दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर समाप्त होगी। निशीथकाल गुरुवार मध्यरात्रि के बाद 12 बजकर 45 मिनट से एक बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं, शिव योग सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक है और उसके बाद सुबह 9 बजकर 25 मिनट से प्रारम्भ सिद्ध योग 12 मार्च शुक्रवार को सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

- 24 घंटे चलेगा शिव अनुष्ठान

महाशिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष में 24 घंटे का रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन संत स्वामी विजयानंद महाराज के सानिध्य में श्रीदक्षिणाभिमुखी शनि-हनुमान मंदिर आश्रम प्रांगण में किया जाएगा। रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन 11 मार्च महाशिवरात्रि को तड़के पांच बजे से प्रारम्भ होकर अगले दिन 12 मार्च तड़के पांच बजे तक लगातार चलेगा। इस दौरान शिव पूजन-अर्चन, अभिषेक, हवन आदि के आयोजन होंगे।