15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS: शरण में तेरी आया, नैया तेरे हवाले…

-अध्यात्म चेतना चेरिटेबल ट्रस्ट की भजन संध्या देर रात तक जमी, श्रद्धालुओं की भीड़ रही मौजूद  

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS: शरण में तेरी आया, नैया तेरे हवाले...

SURAT NEWS: शरण में तेरी आया, नैया तेरे हवाले...

सूरत. सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के पंचवटी हॉल में रविवार को अध्यात्म चेतना चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रीहनुमान जन्मोत्सव एवं 17वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में बालाजी महाराज का दरबार सजाया गया। इस मौके पर मंगलपाठ, भजन संध्या, अखंड ज्योत, पुष्पवर्षा, सवामणि, छप्पनभोग, महाप्रसादी समेत अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
ट्रस्ट ने बताया कि चार दिवसीय श्रीहनुमान जन्मोत्सव व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम श्रृंखला के अंतिम दिन रविवार को भवन के पंचवटी हॉल में श्रृंगारित बालाजी महाराज के दरबार के समक्ष शाम को अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। इस मौके पर आयोजित मंगलपाठ की प्रस्तुति अजय अग्रवाल ने दी। इसके बाद हॉल में भजन संध्या की शुरुआत की गई और आमंत्रित कलाकारों ने एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुति दी। आमंत्रित कलाकारों में सोनभद्र के संजीव शर्मा, मेरठ की शिवानी वधावन व स्थानीय संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर कलाकारों ने ओ लाल लंगोटे वाला, आजा वीर हनुमाना..., शरण में तेरी आया, नैया तेरे हवाले..., तेरे कहां लगे हैं बाण, बता दे लछमण भैया.. आदि भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान भक्तिविभोर होकर श्रद्धालु झूमते रहे।

0-यह मेहमान रहे मौजूद-


कार्यक्रम में मेहमान के रूप में सत्यनारायण गिरधारीलाल गोयल, गोविंदप्रसाद सरावगी, रामकुमार मुंदड़ा, अनिल पंसारी, संजय अग्रवाल, रतनलाल दारुका, पवन वैद, कैलाश तोदी समेत अन्य मौजूद रहे। इनके अलावा ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण तोला, महासचिव अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्याम सिहोटिया, निरंजन अग्रवाल, अशोक मोर समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

0 -यूं चलता रहा कार्यक्रमों का सिलसिला-


अध्यात्म चेतना चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रीहनुमान जन्मोत्सव एवं 17वें वार्षिक महोत्सव की शुरुआत चैत्र पूर्णिमा गुरुवार सुबह निशान ध्वज पदयात्रा से की गई। अलथान स्थित आशीर्वाद एन्कलेव से यात्रा शुरू होकर श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम पहुंची थी। इसके बाद शुक्रवार को सूरत कपड़ा मंडी स्थित राधाकृष्ण टेक्सटाइल मार्केट परिसर में ट्रस्ट की ओर से सामाजिक सरोकार के रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह भटार चौराहे पर दरिद्रनारायण भोजन की सेवा जरुरतमंदों को दी गई। रविवार को मंगलपाठ व भजन संध्या के साथ महोत्सव का समापन हुआ।