20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

YEAR 2023 सुनहरा होगा सूरत का 2023 – हेमाली बोघावाला महापौर

2023 सूरतीयों के लिए खुशियों का नया पैकेज लेकर आने वाला है

less than 1 minute read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Jan 01, 2023

YEAR 2023 सुनहरा होगा सूरत का 2023 - हेमाली बोघावाला महापौर

YEAR 2023 सुनहरा होगा सूरत का 2023 - हेमाली बोघावाला महापौर

सूरत. 2022 थोड़ी खुशी थोड़े गम के साथ मुजर गया। सूरत के लिए 2023 सुनहरा होगा। नई क्षमता के साथ हम और निखर कर दुनिया के सामने आएंगे। नए साल में कोरोना मुक्त होने के साथ ही सूरत शहर हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढेगा। खासकर आर्थिक मोर्चे पर सूरत 2023 में नई ऊंचाई छुएगा और गुजरात ही नहीं देश की जीडीपी में सूरत नई इबारत गढ़ने जा रहा है। 2023 सूरतीयों के लिए खुशियों का नया पैकेज लेकर आने वाला है। इस साल लोगों को कुछ नया दिखेगा, चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर का मामला हो या फिर कारोबारी गतिविधियां। बीते दो-तीन साल से कोविड ने लोगों को परेशान किया। उनके काम-धंधे चौपट हो गए। कई लोगों की नौकरियां छूटीं तो कई परिवारों में आमदनी के स्रोत कम हुए। इस बार पॉजिटिव थॉट्स आ रहे रहे हैं कि नया साल हमारी उम्मीदों का नए पंख देगा। सूरत मनपा की बात करें तो कई नए प्रोजेक्ट्स शुरू होने जा रहे हैं, जिससे हर हाथ को काम मिलेगा और लोगों की आय के साधन बढ़ेंगे। इतिहास रहा है कि हर मुश्किल दौर में सूरत नई ऊर्जा के साथ निखरकर आगे बढ़ा है। इस बार भी ऐसा ही होगा। कोरोना के बाद विकास के काम और लोगों का धंधा पटरी पर लौट रहा है और हम इस साल हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान गढ़ने जा रहे हैं।