
SURAT SOCIAL NEWS: सम्पर्क अभियान तेज, रक्तदान शिविर कल
सूरत. सूरत कपड़ा मंडी के युवा व्यापारियों के संगठन सूरत फाइनेंस एसोसिएशन का 10वां रक्तदान शिविर शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। शिविर की तैयारियां एसोसिएशन की ओर से जोर-शोर से जारी है। इस सिलसिले में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के बीच सम्पर्क अभियान जारी है। सूरत फाइनेंस एसोसिएशन के सामाजिक सरोकार वाले रक्तदान शिविर में राजस्थान पत्रिका मीडिया पार्टनर की भूमिका में है।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 10वां रक्तदान शिविर 13 जनवरी शुक्रवार को रिंगरोड कपड़ा बाजार स्थित अजंता शॉपिंग सेंटर के प्रांगण में किया जाएगा। राजस्थान पत्रिका की मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित होने वाले शिविर के सिलसिले में एसोसिएशन की जरूरी बैठकों के दौर के अलावा सम्पर्क अभियान जारी है। एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रतिदिन अलग-अलग समूह के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर उन्हें शिविर में आने का न्योता दे रहे हैंं। इस कड़ी में बुधवार को कपड़ा बाजार में कार्यरत हमाली कार्य करने वालों से सम्पर्क कर शिविर का न्योता दिया गया। इससे पूर्व किन्नर समाज, कुली संगठन, अन्य समाज-संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है। शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं के लिए विशेष सेल्फी, उपहार समेत अन्य आयोजन भी एसोसिएशन की ओर से रखे जाएंगे।
-साल-दर-साल संग्रहित यूनिट में वृद्धि
राजस्थान पत्रिका की मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित होने वाले सूरत फाइनेंस एसोसिएशन के पिछले नौवें रक्तदान शिविर के दौरान रिकाॅर्ड एक हजार 166 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था। कपड़ा बाजार क्षेत्र में इस उपलब्धि पर सूरत रक्तदान केंद्र एंड रिसर्च सेंटर की ओर से एसोसिएशन को विजेता के रूप में ट्रॉफी दी गई थी। इससे पूर्व 2014-15 में 267 यूनिट, 2015-16 में 343 यूनिट, 2017-18 में 417, 2018-19 में 358 यूनिट, 2019-20 में 504 यूनिट, 2020-21 में 453 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है।
Published on:
11 Jan 2023 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
